झारखंड के पलामू प्रमंडल में टिड्डियों का दल तबाही मचाने आ सकता है। इसके लिए झारखंड सरकार के कई विभागों ने मिलकर इस संकट से निबटने के लिए गाइडलाइन तैयार की है। कृषि विभाग ने कहा है कि मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ से सटे झारखंड के जिलों में टिड्डियों के हमले की आशंका है। इसलिए संबंधित विभागों और लोगों को अलर्ट रहने को कहा गया है।
कृषि विभाग ने जो गाइडलाइन तैयार की है, उसमें वन और अग्निशमन विभाग का भी सहयोग लिया गया है। वहीं, राजस्थान के बीकानेर में मंगलवार को स्थानीय लोगों को टिड्डियों को भगाने के लिए बर्तन बजाते और पटाखे फोड़ते देखा गया।