झारखंड के खूंटी में भाजपा नेता राजेंद्र महतो की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने बताया कि भाग रहे अपराधियों में से एक हत्यारे को ग्रामीणों ने पकड़ लिया। पुलिस अधिकारी रनवीर सिंह ने बताया कि अपराधियों ने 42 वर्षीय राजेंद्र महतो को उनके घर के सामने ही गोली मारी।
जब तीन शख्स महतो को अपने साथ चलने के लिए कह रहे थे लेकिन महतो ने मना कर दिया। इसके बाद अपराधियों ने महतो पर गोली चला दी। सिंह ने बताया कि एक अपराधी को गांव वालों ने पकड़ लिया जबकि अन्य दो भागने में कामयाब रहे।
सिंह ने कहा कि हत्या से कुछ समय पहले ही नौ लोगों द्वारा महतो का अपहरण किया गया था लेकिन वह अपहरणकर्ताओं के चंगुल से भागने में कामयाब रहे और घर लौट आए थे। फिलहाल अपराधियों की तलाश जारी है। राजेंद्र महतो मुरहू भाजपा मंडल में पिछड़ी जाति मोर्चा के अध्यक्ष थे।