फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वज्रपात: झारखंड के खूंटी में पेड़ पर गिरी बिजली, एक परिवार के पांच लोगों की मौत, एक बच्चा झुलसा

Sun, 04 Jul 2021 04:02 AM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला,खूंटी-झारखंड

सार

हताहत लोग खेत में काम कर रहे थे, तभी बारिश शुरू हो गई और उससे बचने के लिए वे एक पेड़ के नीचे चले गए, तभी बिजली गिरने से दो महिलाओं समेत पांच की मौत हो गई।
 
विज्ञापन
सांकेतिक चित्र - फोटो : Agency
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

झारखंड के खूंटी जिले में कर्रा प्रखंड अंतर्गत लरता पंचायत के डहुटोली में शनिवार शाम को वज्रपात की चपेट में आने से एक ही परिवार के पांच सदस्यों की मौत हो गई जबकि उनका ढाई वर्ष का एक अन्य बच्चा झुलस गया।

विज्ञापन


खूंटी के उपायुक्त शशिरंजन ने बताया कि परिवार के सभी लोग खेत में काम कर रहे थे तभी अचानक बारिश होने लगी और उससे बचने के लिए सभी लोगों ने निकट के एक पेड़ के नीचे शरण ले ली। उनके अनुसार दुर्भाग्यवश उसी समय पेड़ पर वज्रपात हो गया, जिसकी चपेट में आने से दो महिलाओं समेत परिवार के पांच लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई जबकि परिवार का एक दो वर्ष का बच्चा झुलस गया।

उन्होंने बताया कि मृतकों की पहचान मंगा मुंडा (55), उसका पुत्र पुना मुंडा (32), मंगा की पत्नी जिवंती मुंडाइन (45), पुना की पत्नी जयमा मुंडाइन (30) और पुना का पुत्र आयुष मुंडा (5) शामिल हैं। वज्रपात की घटना में मंगा मुंडा का ढाई साल का पोता अर्पण अपनी दादी की गोद में होने के चलते गंभीर रूप से झुलस गया। 
विज्ञापन


वज्रपात में मौके पर मौजूद मंगा की छह वर्ष की पोती बाल-बाल बच गयी और उसे कोई नुकसान नहीं पहुंचा है। घटना की जानकारी पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को अस्पताल पहुंचाया। उपायुक्त ने बताया कि परिवार में बची मुंडा की बेटी को तत्काल राहत के तौर पर दस हजार रुपये दिए गए हैं और आगे नियमानुसार वज्रपात में मारे गए प्रत्येक परिजन के लिए चार लाख रुपये की राशि परिवार को दी जाएगी।
विज्ञापन


इस बीच स्थानीय विधायक नीलकंठ सिंह मुंडा ने घटना पर गहरा शोक प्रकट किया है और कहा है कि वह स्वयं गांव में जाकर परिजनों को संवेदना प्रकाश करेंगे।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें