फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jharkhand: मोबाइल टॉर्च की रोशनी में इलाज करने का आरोप, वायरल वीडियो की जांच करेगा जिला प्रशासन

Sat, 06 Aug 2022 10:14 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हजारीबाग

सार

हजारीबाग विधायक मनीष जायसवाल के सचिव रंजन चौधरी ने एक वीडियो शूट किया, जिसमें कथित तौर पर दिखाया गया है कि मरीज का बिजली कटौती में इलाज किया जा रहा है और इसे सोशल मीडिया पर डाल दिया।
विज्ञापन
हजारीबाग के अस्पताल में मोबाइल टॉर्च की रोशनी से उपचार करने का आरोप - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हजारीबाग जिला प्रशासन ने उस वायरल वीडियो की जांच के लिए एक समिति का गठन किया है, जिसमें दिखाया गया है कि हजारीबाग मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल (एचएमसीएच) में बिजली कटौती के बाद बिजली की चपेट में आए एक व्यक्ति का कथित तौर पर मोबाइल फोन की टॉर्च की रोशनी में किया गया। एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी।  
विज्ञापन


हालांकि अस्पताल प्रशासन ने इस आरोप से इनकार किया है कि मरीज का मोबाइल फोन की टॉर्च की रोशनी में इलाज किया जा रहा था। अस्पताल प्रशासन ने इसे झूठा करार दिया।  
 जिले के कटकमसांडी प्रखंड के अरघुसाई गांव निवासी 24 वर्षीय सागर कुमार राणा गुरुवार की शाम बिजली गिरने से घायल हो गए। उन्हें एचएमसीएच लाया गया और उसी रात उसे इलाज के लिए एचएमसीएच लाया गया और उसी रात उन्हें इलाज के लिए अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया। 
विज्ञापन


ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर ने मरीज का ईसीजी कराने का निर्देश दिया। इस दौरान अस्पताल की बिजली गुल हो गई। 

हजारीबाग विधायक मनीष जायसवाल के सचिव रंजन चौधरी ने एक वीडियो शूट किया, जिसमें कथित तौर पर दिखाया गया है कि मरीज का बिजली कटौती में इलाज किया जा रहा है और इसे सोशल मीडिया पर डाल दिया। चौधरी ने आरोप लगाया कि अस्पताल प्रशासन को सूचना देने के बावजूद बिजली बहाल नहीं की गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें