फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लालू ने बेटे की शादी के लिए मांगी 5 दिन की पैरोल, RJD विधायक ने सेहत से खिलवाड़ का लगाया आरोप

Tue, 08 May 2018 02:49 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
विज्ञापन
विज्ञापन

राष्ट्रीय जनता दल (राजद) अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव के करीबी राजद विधायक भोला यादव ने सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि सरकार के इशारे पर रांची स्थित रिम्स अस्पताल प्रशासन राजद अध्यक्ष की सेहत से खिलवाड़ कर रहा है। उन्होंने कहा कि लालू की स्थिति दिन प्रतिदिन खराब होती जा रही है। वह उठ भी नहीं पा रहे हैं। उनकी मेडिकल रिपोर्ट के साथ छेड़छाड़ की जा रही है। 

विज्ञापन


विधायक के इस बयान से लालू की पैरोल अटक सकती है। लालू ने 12 मई को होने वाली अपने बेटे तेजप्रताप की शादी के लिए पांच दिनों की पैरोल की मांग की है। अगर लालू की तबीयत खराब रही तो रिम्स प्रशासन पैरोल से इंकार कर सकता है। भोला यादव ने आगे कहा कि रिम्स प्रशासन प्राइवेट लैब की गलत जांच रिपोर्ट के आधार पर लालू का मेडिकल बुलेटिन जारी कर रहा है। उन्होंने लालू की बीमारी से संबंधित सभी जांच दोबारा करवाने की मांग की। 

भोला यादव के मुताबिक जब लालू को रिम्स से एम्स भेजा गया तो उस वक्त उनका टोटल काउंट (संक्रमण जांच) 12,000 था। एम्स में इलाज के दौरान यह 11,000 पर आ गया। इसके बाद चार मई को जब लालू को एम्स से रिम्स लाया गया तब इसका टोटल 10,000 था। उन्होंने कहा कि फिर ऐसा कैसे हो सकता है कि महज दो दिनों में यह 14,00 हो गया। उन्होंने रिम्स की रिपोर्ट पर सवाल उठाया। 
विज्ञापन


उन्होंने आगे बताया कि 4 मई को लालू के पेशाब का रंग लाल था। तब उन्होंने डॉक्टरों को इसकी जांच करने के लिए कहा। इसके बाद उन्होंने जांच के लिए सैंपल भी मांगा लेकिन जब उनसे रिपोर्ट मांगी तो उन्होंने कहा कि सैंपल मैच नहीं हो रहा है। उन्होंने कहा कि लालू किडनी की बीमारी के तीसरी स्टेज पर हैं और अगर ऐसा ही रहा तो वह चौथी स्टेज पर जल्द ही आ जाएंगे। ऐसे में डायलिसिस शुरू करना पड़  सकता है। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें