फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लालू के खिलाफ एक और घोटाले में फैसला जल्द

Wed, 20 Nov 2013 12:09 AM IST
एजेंसी/रांची
विज्ञापन
विज्ञापन
चारा घोटाले के एक मामले में दोषी पाए जाने के बाद जेल में बंद राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव की मुसीबतें बढ़ती दिख रही हैं।
विज्ञापन


सीबीआई ने इसी घोटाले से संबंधित एक अन्य मामले में भी अपनी जांच लगभग पूरी कर ली है। बस उसे एक अतिरिक्त गवाह से पूछताछ के लिए अनुमति चाहिए।

1990 के दशक में देवघर सरकारी खजाने से 36 करोड़ रुपये निकालने के आरोप में बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव और जगन्नाथ मिश्र समेत 37 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था।

सीबीआई के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि इस मामले में जांच लगभग पूरी हो चुकी है। हमने 200 से ज्यादा गवाहों के बयान दर्ज किए हैं।

उन्होंने बताया कि हमने सीताराम प्रसाद की विशेष सीबीआई अदालत में एक अतिरिक्त गवाह से पूछताछ करने के लिए याचिका दायर की है। इसके बाद हमारी जांच पूरी हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


चाईबासा खजाने से 37.7 करोड़ रुपये का गबन करने के आरोप में लालू को दोषी पाया गया था और फिलहाल वह रांची के बिरसा मुंडा सेंट्रल जेल में हैं। सोमवार को वह देवघर मामले में वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए कोर्ट में पेश हुए थे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें