फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झारखंड के कोडरमा घाटी में दर्दनाक हादसा: ब्रेक फेल होने से ट्रेलर ने दूसरे को मारी टक्कर; चालक की मौत

Mon, 14 Sep 2026 04:36 PM IST
तरुणेंद्र कुमार चतुर्वेदी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची

सार

कोडरमा घाटी में रविवार देर रात दो ट्रेलरों के बीच भीषण टक्कर हो गई। हादसे में एक चालक की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि दूसरा व्यक्ति गंभीर रूप से घायल है। बताया जा रहा है कि ढलान पर पीछे चल रहे ट्रेलर का ब्रेक फेल होने से यह हादसा हुआ।
विज्ञापन
कोडरमा घाटी स्थित मेघातरी काली मंडा के पास हुआ सड़क हादसा। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

झारखंड में कोडरमा घाटी स्थित मेघातरी काली मंडा के पास रविवार देर रात दो ट्रेलरों के बीच हुई भीषण टक्कर में एक चालक की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि दूसरा व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन


ढलान पर पीछे चल रहे एक ट्रेलर का ब्रेक अचानक फेल होने के कारण यह हादसा हुआ। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि चालक का शरीर दो हिस्सों में कट गया। दुर्घटना के बाद घाटी में अफरा-तफरी मच गई और चीख-पुकार सुनकर पहुंचे लोगों ने मामले की जानकारी पुलिस को दी।

 ढलान पर बिगड़ा ट्रेलर का नियंत्रण
रांची की दिशा से आ रहे दोनों वाहन कोडरमा के रास्ते बिहार की ओर जा रहे थे। रास्ते में मेघातरी के पास ढलान वाली सड़क पार करते समय दोनों ट्रेलर एक-दूसरे के आगे-पीछे चल रहे थे। इसी दौरान पीछे वाले वाहन का ब्रेक अचानक फेल हो गया। चालक ने वाहन पर नियंत्रण पाने का प्रयास किया, लेकिन असंतुलित होकर वह सीधे आगे चल रहे वाहन के केबिन से जा टकराया। जोरदार टक्कर के कारण आगे चल रहे ट्रेलर का चालक केबिन के भीतर ही फंस गया और उसका शरीर दो भागों में विभक्त हो गया। शरीर का एक हिस्सा पीछे वाले ट्रेलर के केबिन में जाकर गिरा, जबकि दूसरा हिस्सा वहीं केबिन में फंसा रहा।
विज्ञापन


 पुलिस और स्थानीय लोगों ने चलाया बचाव
देर रात लगभग 12 बजे हुई इस टक्कर का धमाका इतना तेज था कि आसपास के दुकानदार और घरों में सो रहे लोग चौंककर उठ गए। घटनास्थल पर चीख-पुकार सुनकर ग्रामीण और राहगीर तुरंत मौके की ओर दौड़े। सूचना मिलते ही कोडरमा घाटी की हाईवे गश्त पुलिस टीम राहत कार्य के लिए तुरंत घटनास्थल पर पहुंच गई। सड़क सुरक्षा समिति के सदस्य सागर कुमार गिरी भी अपनी टीम के साथियों के साथ सहायता के लिए मौके पर पहुंचे। पुलिस और बचाव दल ने काफी मशक्कत के बाद केबिन में फंसे मृत चालक के शव को बाहर निकाला और गंभीर रूप से घायल व्यक्ति को तुरंत इलाज के लिए सदर अस्पताल भिजवाया।

ये भी पढ़ें- बिहार न्यूज: कर्नाटक में ‘बिहारी’ कहकर मारपीट का आरोप, घायल मजदूर की बिहार लाते समय रास्ते में मौत
विज्ञापन


 पहचान फिलहाल नहीं
सदर अस्पताल में भर्ती कराए गए घायल व्यक्ति की हालत गंभीर बनी हुई है और चिकित्सक उसका उपचार कर रहे हैं। दुर्घटना में जान गंवाने वाले चालक और घायल व्यक्ति की पहचान फिलहाल नहीं हो सकी है। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवाकर यातायात को सुचारू कराया। पुलिस अधिकारियों के अनुसार शुरुआती पड़ताल में हादसे का मुख्य कारण पीछे चल रहे ट्रेलर का ब्रेक फेल होना सामने आया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें