फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jharkhand: वृंदाहा वॉटरफॉल घूमने आई नाबालिक जोड़ी के साथ लूटपाट, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

Fri, 19 Dec 2025 06:33 PM IST
आशुतोष प्रताप सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची

सार

झारखंड के कोडरमा जिले के तिलैया थाना क्षेत्र में वृंदाहा वॉटरफॉल पर नाबालिग छात्र और छात्रा के साथ गंभीर घटना हुई। बाइक से घूमने आए छात्रों को दो आरोपियों ने बीच रास्ते में घेर लिया, बाइक की चाबी छीनी और हथियार के डर दिखाकर बदसलूकी की।
विज्ञापन
कोडरमा पुलिस थाना - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

झारखंड के कोडरमा से एक गंभीर सुरक्षा मामला सामने आया है, जिसने स्थानीय प्रशासन और सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। तिलैया थाना क्षेत्र के प्रसिद्ध वृंदाहा वॉटरफॉल घूमने गए एक नाबालिग जोड़े के साथ न केवल मारपीट की गई, बल्कि हथियार के बल पर उनका वीडियो बनाकर ब्लैकमेल भी किया गया। कोडरमा के जरगा पंचायत स्थित वृंदाहा वॉटरफॉल, जो अपनी प्राकृतिक खूबसूरती के लिए जाना जाता है, अब अपराधियों का सुरक्षित ठिकाना बनता जा रहा है। गुरुवार की सुबह, अपनी क्लासमेट के साथ बाइक से घूमने आए एक छात्र को दो मनचलों ने बीच रास्ते में घेर लिया।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- Jharkhand News: झारखंड हाईकोर्ट को मिलेगा नया मुख्य न्यायाधीश, जस्टिस एम.एस. सोनक संभालेंगे कमान
विज्ञापन


आरोपियों ने सबसे पहले छात्र की बाइक की चाबी छीनी और फिर हथियार का डर दिखाकर छात्र और छात्रा के साथ बदसलूकी की। आरोप है कि अपराधियों ने हथियार के बल पर उन्हें शर्मनाक कृत्य के लिए मजबूर किया और इस पूरी घटना का वीडियो रिकॉर्ड कर लिया। इसके बाद आरोपियों की नजर नाबालिगों की जेब पर पड़ी। वीडियो वायरल करने की धमकी देकर उन्होंने 10 हजार रुपए की मांग की। डरे हुए छात्र ने अपने दोस्तों की मदद से 4,635 रुपए ऑनलाइन मंगवाकर आरोपियों के खाते में ट्रांसफर किए। पैसे मिलने के बाद जब अपराधी वहां से चले गए, तो पीड़ित छात्र सीधे तिलैया थाना पहुंचा और पुलिस से न्याय की गुहार लगाई। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है और आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें