फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेना को अपशब्द कहने पर ट्रेन में कश्मीरी युवक की पिटाई

Fri, 22 Jul 2016 03:14 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
आतंकी बुरहान वानी की मौत के बाद बेशक कश्मीर में हिंसा भड़की हुई हो, बाकी देश भी इससे अछूता नजर नहीं आता है। कश्मीर के मुद्दे को लेकर हुई बहस में नई दिल्‍ली से रांची जाने वाली गरीब रथ एक्सप्रेस में झारखंड निवासी एक व्यक्ति ने कश्मीर के युवक की पिटाई कर दी। 
विज्ञापन


आरोप है कि कश्मीरी युवक भारतीय सेना के बारे में अपशब्दों का इस्तेमाल कर रहा था। मामले में कोई औपचारिक शिकायत दर्ज नहीं की गई है। 

टाइम्स ऑफ इंडिया के अनुसार वाकया गुरुवार का है। नई दिल्‍ली से रांची तक चलने वाली गरीब रथ में कश्मीर निवासी एमएस बेग दिल्‍ली से मुगलसराय के लिए सफर कर रहे थे। बेग ट्रेन के जी 14 कोच में सवार थे, उनके साथ गढ़वा निवासी एक व्यक्ति भी सफर कर रहा था। 

बताया जा रहा है कि सफर के दौरान बेग ने कश्मीरी में आजादी आंदोलन का समर्थन करते हुए भारतीय सुरक्षा बलों द्वारा मारे गए आतंकी बुरहान वानी की मौत को भी गलत बताया। 
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

बुरहान वानी की मौत पर बहस कर रहा था कश्मीरी युवक

- फोटो : self
बेग के साथ सफर कर रहे अन्य लोगों ने बताया कि उसके साथी यात्री ने उसे तब थप्‍पड़ मार दिया जब वह कह रहा था कि भारतीय फौजों को पाकिस्तानी फौजें कश्मीर से कुत्ते की तरह बाहर निकाल देंगी। 

उसी डिब्बे में सफर करने वाले एक अन्य यात्री जगमोहन सिंह ने बताया कि हम उनसे अगली सीट पर बैठे थे जब यह बहस सुनी। पीड़ित बेग बार बार कह रहे थे कि भारतीय सेना को पाकिस्तानी फौज कश्मीर से कुत्ते की तरह भगा देगी। 

वह यह भी कह रहा था कि अगर कश्मीर ने नदियों का पानी रोक दिया तो उत्तर भारत संकट में आ सकता है। इसी के बाद दोनों यात्रियों में झगड़ा हुआ। वहीं मामले में कोई लिखित शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें