झारखंड में भूख और गरीबी से तंग आकर एक गरीब मां ने अपनी नवजात बेटी को मात्र 7 हजार रुपये में बेच दिया। महिला पाटलीपुत्र मेडिकल कालेज में भर्ती थी जहां उसने जुड़वा बच्चों को जन्म दिया था।
टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के अनुसार अस्पताल में भर्ती दुलाली देवी ने रविवार शाम एक बेटे और बेटी को जन्म दिया था। दुलाली के इससे पहले ही तीन और बच्चे भी हैं। उसे कुछ दिन पहले ही पाटलीपुत्र मेडिकल कालेज के गायकानॉलोजी वार्ड में भर्ती कराया गया था।
यहां उसने दो बच्चों को जन्म दिया जिनमें से लड़की को सात हजार रुपये शाहिदा खातून नाम की महिला को बेच दिया। सूचना मिलते ही चाइल्ड वेलफेयर कमेटी को मिली तो मामले में जांच शुरू कर दी।