फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लिट्टीपाड़ा उपचुनाव में JVM ने की तारीख बदलवाने की मांग

Fri, 31 Mar 2017 09:37 PM IST
amarujala.com- Presented by: मुकेश झा
विज्ञापन
विज्ञापन
झारखंड में विपक्षी पार्टी झारखण्ड विकास मोर्चा (जेवीएम) ने लिट्टीपाड़ा विधानसभा के लिए होनेवाले उपचुनाव की तारीख में परिवर्तन की मांग की है। इसके लिए पार्टी के लोगों ने रांची में मुख्य चुनाव पदाधिकारी से बातचीत की। बातचीत के दौरान उन्होंने अपनी मांग को केन्द्रीय मुख्य आयुक्त तक पहुंचाने की भी मांग की है।
विज्ञापन


गौरतलब है कि चुनाव की तारीख 9 अप्रैल तय थी। लेकिन उस दिन ईसाइयों का पर्व है जिसके कारण पार्टी का कहना है कि उस दिन लोगों को चुनाव प्रक्रिया में हिस्सा लेने में समस्या हो सकती है। इसलिए किसी अन्य तारीख को चुनाव करवाने की मांग की गई है।

वहीं, जेवीएम ने उपचुनाव में सत्ताधारी पार्टी भाजपा और झारखंड मुक्ति मोर्चा के खिलाफ शिकायत भी है। शिकायत वोटरों को प्रलोभन देने को लेकर है। जेवीएम ने ये भी कहा कि राज्य में भाजपा अपने प्रशासनिक तंत्र का इस्तेमाल कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें