फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सभी लोकसभा सीटों से अकेले चुनाव लड़ेगी झामुमो

Tue, 02 Apr 2013 04:57 PM IST
रांची/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
झारखंड मुक्ति मोर्च ने लोकसभा और विधानसभा चुनाव अकेले लड़ने की घोषणा कर दी है। इस घोषणा के साथ ही झामुमो ने कांग्रेस की साथ मिलकर लोकसभा चुनाव लड़ने की योजना को झटका देते हुए कड़ा रुख दिखाया है।
विज्ञापन


झामुमो प्रमुख शिबू सोरेन के आवास पर सोमवार को पाटी के शीर्ष नेताओं की बैठक के बाद पार्टी प्रवक्ता सुप्रियो भट्टाचार्य ने पत्रकारों से बातचीत में यह बात कही।

उन्होंने बताया कि झामुमो ने आगामी लोकसभा चुनाव में राज्य की सभी 14 लोकसभा सीटों पर अपने उम्मीदवार खड़े करने का फैसला किया है। इसके लिए पार्टी के उम्मीदवारों के चयन के लिए पार्टी के पांच विधायकों की एक समिति का गठन कर दिया गया है।
विज्ञापन


सुप्रियो भट्टाचार्य ने साफतौर पर कहा कि झामुमो चुनाव की तैयारी कर रहा है। पार्टी दोनों चुनाव अपने बलबूते पर लड़ेगी। वह अपनी योजनाएं तय करने के लिए कांग्रेस का मोहताज नहीं है। लेकिन इस कड़े रुख के साथ ही झामुमो ने कांग्रेस से यह भी कहा कि राज्य में लोकतांत्रिक सरकार के गठन के लिए वह पहल करे।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें