फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jharkhand Politics: हेमंत सोरेन को ED के समन मामले में कांग्रेस और झामुमो ने किया प्रदर्शन, राजद ने बनाई दूरी

Sat, 05 Nov 2022 07:01 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची

सार

राजद के प्रदेश अध्यक्ष ने कहा, विरोध को लेकर हमें गठबंधन सहयोगियों द्वारा कुछ भी नहीं बताया गया है। झामुमो अपने फैसले खुद लेती है और कांग्रेस के साथ उन्हें अंजाम देती है। हमारे साथ कुछ भी चर्चा नहीं की जाती है। 
विज्ञापन
हेमंत सोरेन (फाइल फोटो) - फोटो : फेसबुक
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को समन जारी किए जाने के खिलाफ शनिवार को झामुमो और कांग्रेस ने सड़कों और जिला मुख्यालयों पर प्रदर्शन किया, लेकिन उनकी ही सहयोगी पार्टी राजद ने इससे दूरी बना ली। 

विज्ञापन


राज्य की विधानसभा में राजद का केवल एक सदस्य है। राजद ने बताया कि उसे विरोध प्रदर्शन आयोजित करने को लेकर कोई आधिकारिक संचार नहीं मिला है। 

झामुमो फैसले लेती है, कांग्रेस के साथ मिलकर अंजाम देती है : राजद
राजद के प्रदेश अध्यक्ष संजय सिंह यादव ने कहा, विरोध को लेकर हमें  हमारे गठबंधन सहयोगियों द्वारा कुछ भी नहीं बताया गया है। झामुमो अपने फैसले खुद लेती है और कांग्रेस के साथ उन्हें अंजाम देती है। हमारे साथ कुछ भी चर्चा नहीं की जाती है। इसलिए, हमने विरोध से दूर रहने का फैसला किया। 

प्रवर्तन निदेशालय ने समन जारी कर सोरेन को किया था तलब
प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने कथित अवैध खनन से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को पूछताछ के लिए 3 नवंबर को तलब किया था। 
विज्ञापन


पूछताछ के लिए एजेंसी के कार्यालय नहीं पहुंचे झामुमो प्रमुख
हालांकि, सोरेन जांच एजेंसी के कार्यालय नहीं पहुंचे और एक पहले से तय कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए गुरुवार को छत्तीसगढ़ पहुंच गए। बताया जा रहा है कि उन्होंने ईडी के सामने पेश होने के लिए तीन सप्ताह का समय मांगा है। 
 
झामुमो के कार्यकर्ताओं ने राजभवन तक निकाला विरोध मार्च
समन के खिलाफ झामुमो के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने आज राजभवन तक मार्च निकाला और ईडी व भाजपा के खिलाफ नारेबाजी की। उन्होंने धरना दिया, जिसमें कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेताओं ने भाग लिया।  

सरकार को अस्थिर करने की कोशिश कर रहा विपक्ष : भट्टाचार्य
झामुमो के महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य ने कहा, सरकार को अस्थिर करने के विपक्ष के एजेंडे के खिलाफ सभी जिला मुख्यालयों में विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें