फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jharkhand Crime : झामुमो के कार्यकर्ता की गोली मारकर हत्या, मस्जिद जाते समय हुआ हमला

Fri, 21 Oct 2022 03:59 AM IST
Jeet Kumar पीटीआई, रांची

सार

Jharkhand Crime : ग्रामीणों के मुताबिक, घटना तब हुई जब झामुमो नेता अंसारी मस्जिद जा रहे थे। मृतक अंसारी की पत्नी सबेरा बीवी चिनिया पंचायत की मुखिया हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Jharkhand Crime : झारखंड में गुरुवार को कुछ बदमाशों ने एक झामुमो के कार्यकर्ता की गोली मारकर हत्या दी। घटना झारखंड के गढ़वा जिले में हुई, बताया जा रहा है कि मृतक झारखंड मुक्ति मोर्चा की केंद्रीय समिति का एक सदस्य था। 

विज्ञापन


पुलिस ने इस मामले की जानकारी देते हुए कहा कि घटना राजधानी रांची से करीब 200 किलोमीटर दूर गढ़वा जिले के चिनिया गांव में शाम करीब साढ़े छह बजे हुई, जब अज्ञात बदमाशों ने 58 वर्षीय अयूब अंसारी को गोली मार दी। ग्रामीणों के मुताबिक, घटना तब हुई जब झामुमो नेता अंसारी मस्जिद जा रहे थे। मृतक अंसारी की पत्नी सबेरा बीवी चिनिया पंचायत की मुखिया हैं।

चिनिया पुलिस थाने के प्रभारी विरेंद्र हंसदा ने कहा कि कुछ बदमाशों ने अंसारी पर उनके गांव में गोलियां चला दीं। अंसारी को गढ़वा सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। हम मामले की जांच कर रहे हैं और अपराध में शामिल लोगों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें