फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Vice-President Election: झामुमो ने किया अल्वा के समर्थन का एलान, मायावती धनखड़ के पक्ष में

Wed, 03 Aug 2022 12:51 PM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची

सार

झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन की अगुआई वाले झामुमो ने बुधवार को फैसला किया कि वह विपक्ष की साझा प्रत्याशी व कांग्रेस नेता अल्वा का समर्थन करेगा। इससे पहले राष्ट्रपति चुनाव में सोरेन ने एनडीए की राष्ट्रपति प्रत्याशी द्रौपदी मुर्मू के समर्थन का एलान किया था। 

विज्ञापन
मार्गरेट अल्वा। - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छह अगस्त को होने वाले उपराष्ट्रपति पद के चुनाव को लेकर सरगर्मी तेज हो गई है। आज बसपा प्रमुख मायावती ने जहां एनडीए के प्रत्याशी व पश्चिम बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़ के समर्थन का एलान किया, वहीं झारखंड मुक्ति मोर्चे (JMM) ने विपक्ष की साझा प्रत्याशी मार्गरेट अल्वा का। आंकड़ों के खेल में धनखड़ भारी नजर आ रहे हैं।

विज्ञापन


शिबु सोरेन की अगुआई वाले झामुमो ने बुधवार को फैसला किया कि वह विपक्ष की साझा प्रत्याशी व कांग्रेस नेता अल्वा का समर्थन करेगा। इससे पहले 18 जुलाई को हुए राष्ट्रपति चुनाव में सोरेन ने अपने विधायकों व सांसदों को एनडीए की राष्ट्रपति प्रत्याशी द्रौपदी मुर्मू के समर्थन का एलान किया था। शिबु सोरेन ने पत्र जारी कर पार्टी के सभी सांसदों को निर्देश दिया है कि वे उपराष्ट्रपति चुनाव में अल्वा के पक्ष में मतदान करें। 

विज्ञापन
विज्ञापन

बसपा प्रमुख मायावती ने आज ही एनडीए के उम्मीदवार जगदीप धनखड़ के समर्थन का एलान किया है। मायावती ने ट्वीट किया कि सर्वविदित है कि देश के सर्वोच्च राष्ट्रपति पद के लिए चुनाव में सत्ता व विपक्ष के बीच आम सहमति नहीं बनने की वजह से ही इसके लिए फिर अंतत: चुनाव हुआ। अब ठीक वही स्थिति बनने के कारण उपराष्ट्रपति पद के लिए भी छह अगस्त को चुनाव होने जा रहा है।बीएसपी ने उपराष्ट्रपति पद के लिए हो रहे चुनाव में भी व्यापक जनहित और अपनी मूवमेंट को भी ध्यान में रखकर धनखड़ को अपना समर्थन देने का फैसला किया है। आज इसकी औपचारिक घोषणा कर दी गई है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें