फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घायल मतदानकर्मियों को दस लाख रूपये मुहैया कराने की मांग

Tue, 06 May 2014 01:03 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
झारखंड में दुमका जिले के शिक्षक, कर्मचारी, पदाधिकारी एवं मजदूर समन्वय समिति की दुमका जिला इकाई ने 24 अप्रैल को शिकारीपाड़ थाना क्षेत्र में नक्सली हमले में घायल कर्मियों को चिकित्सा के लिए पर्याप्त राशि उपलब्ध करने की मांग की है।
विज्ञापन


समिति के अध्यक्ष श्याम किशोर सिंह गांधी और सचिव लक्ष्मीकांत झा लोकेश ने आज यहां उपायुक्त को पत्र देकर घायल कर्मियों की तीन सूत्री मांगो पर अविलंब कार्रवाई करने की गुहार लगायी है।

उपायुक्त को सौपे गये मांग पत्र में मुख्य रूप से शिकारीपाड़ नक्सली हमले में घायल कर्मियों को चिकित्सा के साथ सरकारी स्तर पर बाहरी खर्च के राशि मुहैया कराने सभी घायल मतदान कर्मियों को उचित इलाज के लिए अविलंब 50..50 हजार रूपये देने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन


साथ ही मतदान कर्मियों की क्षतिपूर्ति के रूप से दस..दस लाख रूपया का भुगतान करने की दिशा में त्वरित कार्रवाई करने का आग्रह किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें