फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jharkhand: हाइवा की चपेट में आने से युवक की मौत, आक्रोशित ग्रामीणों ने किया सड़क जाम

Sun, 07 Sep 2025 06:48 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लातेहार

सार

Jharkhand: ग्रामीणों के आंदोलन में पूर्व विधायक हरिकृष्ण सिंह भी पहुंचे। उन्होंने मृतक के परिजनों को न्याय दिलाने और उचित मुआवजा देने की मांग की। आक्रोशित लोगों ने शव परिजनों को सौंपने और क्रेशर संचालकों पर कार्रवाई करने की मांग रखी।
विज्ञापन
मौके पर पहुंचे पूर्व विधायक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लातेहार जिले के मनिका थाना क्षेत्र अंतर्गत दुंदू क्रेशर के पास रविवार को हाइवा की चपेट में आने से रनतू सिंह नामक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई और ग्रामीणों में आक्रोश देखने को मिला।

मिली जानकारी के अनुसार, घटना के बाद क्रेशर संचालकों ने मामले को दबाने का प्रयास किया और मृतक के परिजनों को सूचना देने से बचते रहे। हालांकि, मृतक के एक पड़ोसी ने हिम्मत दिखाते हुए परिवार को हादसे की खबर दी। जानकारी मिलते ही परिजन और ग्रामीण आक्रोशित हो उठे और बड़ी संख्या में करमाही चौक (एनएच-39) पर जमा होकर सड़क जाम कर दिया।

विज्ञापन


पढ़ें: झामुमो और भाजपा के बीच कड़ा मुकाबला तय, सियासी हलचल तेज    

ग्रामीणों के आंदोलन में पूर्व विधायक हरिकृष्ण सिंह भी पहुंचे। उन्होंने मृतक के परिजनों को न्याय दिलाने और उचित मुआवजा देने की मांग की। आक्रोशित लोगों ने शव परिजनों को सौंपने और क्रेशर संचालकों पर कार्रवाई करने की मांग रखी। घंटों तक सड़क जाम रहने से यातायात पूरी तरह ठप रहा।

सूचना पाकर मनिका थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को संभालने का प्रयास किया। पुलिस अधिकारियों ने ग्रामीणों को समझाया और मृतक के परिजनों को मुआवजा दिलाने का भरोसा दिया। इसके बाद लोगों ने जाम समाप्त किया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और बाद में परिजनों को सौंप दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें