फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झारखंड के स्कूलों में अनिवार्य होगा योग, सीएम ने दिए आदेश

Wed, 22 Jun 2016 05:50 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
- फोटो : ANI
विज्ञापन
झारखंड के सभी स्कूलों में अब जल्द ही योग की कक्षाएं लगती दिखाई देंगी। इसकी घोषणा खुद मुख्यमंत्री रघुबर दास ने की। मंगलवार को दूसरे अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर उन्होंने कहा कि बच्चों में नैतिकता का भाव लाने और उनके बौद्िधक विकास के लिए यह जरूरी है। 
विज्ञापन


रांची में योग कार्यक्रम के बाद लोगों को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा पहले बच्चों को खेलने कूदने के लिए पर्याप्त समय और मौका मिलता था लेकिन अब वह खत्म हो गया है। बच्चे स्कूल के बाद कम्‍प्यूटर क्लास और ट्यूशन क्लासेज में लग जाते हैं ऐसे में उन्हें मानसिक और शारीरिक विकास के लिए पर्याप्त अवसर नहीं मिल पाते।

इसलिए जरूरी है कि उन्हें स्कूलों में ही योग की शिक्षा दी जाए। बच्चों को अब अनिवार्य रूप से स्कूलों में 15 मिनट योग कराया जाएगा। इसके लिए शिक्षकों को योग की पर्याप्त ट्रेनिंग दी जाएगी, जरूरत पड़ी तो योग शिक्षकों की नियुक्ति भी की जाएगी।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने बच्चों के साथ ही बडों से भी आह्वान किया कि लोगों को घर, दफ्तर और कार्यस्‍थलों पर होने वाले तनावों और भागदौड़ से निपटने के लिए योग का सहारा लेना चाहिए।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें