फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झारखंड में मौसम का यू-टर्न: प्रदेश में बढ़ेगी ठंड, अगले तीन दिनों में दो से तीन डिग्री तक गिरेगा तापमान

Sun, 18 Oct 2026 03:58 PM IST
तरुणेंद्र कुमार चतुर्वेदी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची

सार

झारखंड में मौसम का मिजाज बदलने लगा है। मौसम केंद्र रांची ने अगले तीन दिनों में न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट का अनुमान जताया है। रविवार सुबह रांची समेत कई इलाकों में हल्का कुहासा छाया रहा। इससे सुबह के समय ठंडक महसूस हुई।
विज्ञापन
फाइल फोटो।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

झारखंड में मौसम का मिजाज तेजी से बदलने लगा है और मौसम केंद्र रांची ने अगले तीन दिनों में राज्य के न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट का अनुमान जताया है। रविवार सुबह राजधानी रांची समेत ग्रामीण और शहरी इलाकों में हल्का कुहासा और धुंध छाई रही। सुबह के समय लोगों ने हल्की ठंडक महसूस की। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रह सकते हैं, हालांकि मौसम में किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं है।
विज्ञापन


इससे पहले शनिवार शाम रांची में हल्की बूंदाबांदी हुई थी। मौसम विभाग के आंकड़ों के मुताबिक शुक्रवार दोपहर और शाम को भी राजधानी में अच्छी बारिश हुई थी, जिसने मौसम को सुहाना बना दिया था।

तापमान में गिरावट से बढ़ेगी ठंड
मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार रात के तापमान में कमी आने के साथ लोगों को सुबह और देर शाम हल्की ठंड महसूस होने लगेगी। मौसम विभाग ने रांची में बीते 24 घंटे के दौरान अधिकतम तापमान में 0.9 डिग्री और न्यूनतम तापमान में करीब 2 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की है।
विज्ञापन


मौसम केंद्र के आंकड़ों के अनुसार शनिवार को रांची का अधिकतम तापमान 29.4 डिग्री सेल्सियस तथा न्यूनतम तापमान 19.1 डिग्री सेल्सियस रहा। तापमान में लगातार आ रही इस गिरावट को मौसम वैज्ञानिक राज्य में ठंड के बढ़ते प्रभाव से जोड़कर देख रहे हैं।

ये भी पढ़ें- बिहार: तेजस्वी यादव ने सम्राट चौधरी सरकार से अब क्या मांग कर दी? कहा- हजारों नियोजित शिक्षकों की सेवा पर संकट
विज्ञापन


सुबह कुहासा और दिन में साफ रहेगा आसमान
मौसम केंद्र ने आने वाले दिनों में सुबह के समय कई इलाकों में हल्का कोहरा या कुहासा छाने का पूर्वानुमान व्यक्त किया है। दिन चढ़ने के साथ ही आसमान साफ हो जाएगा। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार सुबह और शाम के समय हल्की ठंडी हवाएं चलेंगी। तापमान में गिरावट का दौर जारी रहने से झारखंड में धीरे-धीरे गुलाबी ठंड का असर बढ़ने की उम्मीद है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें