फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jharkhand: रांची में दोहरे हत्याकांड से सनसनी, सुनसान इलाके में दो युवकों की गला रेतकर हत्या

Mon, 12 May 2025 11:32 AM IST
आशुतोष प्रताप सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची

सार

झारखंड की राजधानी रांची के धुर्वा से सनसनीखेज मर्डर का मामला सामने निकल कर आया है। धुर्वा थाना के अंतर्गत बालसिरिंग में पूल के पास दो युवकों की गला रेतकर निर्मम हत्या कर दी गई। सोमवार की सुभह ग्रामीणों ने मामले की जानकारी पुलिस को दी मौके पर पुलिस पहुंचकर जांच जुट चुकी है।
 
विज्ञापन
(प्रतीकात्मक फोटो) - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी रांची में अपराध लगातार बढ़ते जा रहे हैं। अब एक और दिल दहला देने वाली घटना धुर्वा थाना क्षेत्र से सामने आई है। धुर्वा के बालसिरिंग इलाके में पुल के पास दो युवकों की गला रेतकर हत्या कर दी गई। बताया जा रहा है कि यह वारदात रविवार देर रात की है।

विज्ञापन


सोमवार सुबह जब ग्रामीणों ने दोनों शवों को देखा तो तुरंत पुलिस को खबर दी। पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया। अभी तक दोनों मृतकों की पहचान नहीं हो सकी है।  पुलिस ने गांव के लोगों से पूछताछ की, लेकिन किसी के पास घटना की ज्यादा जानकारी नहीं थी। फिलहाल पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है और सुराग जुटाने की कोशिश में लगी है।

यह भी पढ़े- डीजीपी अनुराग गुप्ता को सेवानिवृत्त करने के फैसले पर विवाद तेज, लगने लगे भ्रष्टाचार के आरोप
विज्ञापन
विज्ञापन


मिली जानकारी के अनुसार, दोनों युवकों की हत्या गला रेतकर की गई है और इसमें धारदार हथियार का इस्तेमाल किया गया है। ग्रामीणों का कहना है कि जहां पर दोनों के शव मिले हैं, वह इलाका काफी सुनसान रहता है और वहां ज्यादा लोगों का आना-जाना नहीं होता।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें