फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झारखंडः मारा गया 25 लाख का ईनामी नक्सली, पांच राज्यों में था आतंक

Mon, 12 Sep 2016 03:18 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
झारखंड में पुलिस और सुरक्षाबलों ने एक बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए 25 लाख के ईनामी शीर्ष नक्सली कमांडर को मार गिराया। बताया जाता है कि मारे गए आशीष यादव उर्फ आशीष दा का छत्तीसगढ़ सहित पांच राज्यों में आतंक था। वह बिहार झारखंड स्पेशल एरिया कमेटी का सदस्य था। 
विज्ञापन


पिछले पांच सालों में सुरक्षाबलों के खिलाफ ज्यादातर हमलों में उसी का दिमाग माना जाता है। सुरक्षाबलों की इस कामयाबी पर मुख्यमंत्री रघुवर दास ने उन्हें बधाई दी है।

राज्य के पुलिस महानिदेशक डीके पांडे ने बताया कि नक्सलियों के खिलाफ चल रही लड़ाई में यह महत्वपूर्ण सफलता है। वहीं गुमला के एसपी चंदन कुमार झा ने बताया कि सीआरपीएफ और पुलिस की एक संयुक्त टीम बोडिहा के जंगली इलाके में आशीष के साथियों सहित होने की पुख्ता सूचना मिली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

नक्सली के एनकाउंटर पर मुख्यमंत्री ने भी दी बधाई

- फोटो : ANI
टीम ने जैसे ही वहां पहुंचकर उसे समर्पण करने के लिए कहा आशीष और उसके साथियों ने फायरिंग शुरू कर दी। सुरक्षाबलों की जवाबी फायरिंग में वह मारा गया। अभी हम उसके संबंध में और जानकारी जुटाने का प्रयास कर रहे हैं। 

जहानाबाद का रहने वाला आशीष झारखंड और बिहार में काफी सक्रिय रहता था। एसपी ने उम्मीद जताई कि फायरिंग में अभी कई नक्सली घायल भी हुए हैं। 

वहीं आईजी ऑपरेशन एमएस भाटिया ने बताया कि हमने आशीष के पास से तीन हथियार बरामद किए हैं। जिनमें एक इंसास रायफल, एक एसएलआर और विदेशी पिस्टल बरामद हुई है। पुलिस मान रही है कि ज्यादातर हथियार पुलिस से ही लूटे हुए हो सकते हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें