फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jharkhand: सिल्ली में घर के अंदर घुसा बाघ, पलामू टाइगर रिजर्व की टीम पहुंची; रेस्क्यू जारी

Wed, 25 Jun 2025 04:16 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची

सार

Jharkhand: घटना की सूचना तुरंत स्थानीय थाना पुलिस और वन विभाग को दी गई। थोड़ी ही देर में यह खबर पूरे इलाके में आग की तरह फैल गई और बड़ी संख्या में ग्रामीण बाघ को देखने के लिए मौके पर जुटने लगे।
विज्ञापन
मौके पर जुटी लोगों की भीड़ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी रांची के सिल्ली प्रखंड के मारदू गांव में शनिवार सुबह उस समय अफरा-तफरी मच गई जब एक बाघ एक ग्रामीण के घर में घुस आया। यह घटना सुबह करीब पांच बजे की है, जब गांव निवासी पुरेंद्र महतो अपनी बकरी को बाहर निकाल रहे थे। उसी दौरान उनकी नजर अचानक बाघ पर पड़ी। हालात को भांपते हुए उन्होंने सूझबूझ दिखाई और बिना घबराए घर से बाहर निकल गए। उन्होंने अपनी बेटी सोनिका और उसकी सहेली को भी सुरक्षित बाहर निकालकर दरवाजा बाहर से बंद कर दिया, जिससे बाघ घर के भीतर ही कैद हो गया।

घटना की सूचना तुरंत स्थानीय थाना पुलिस और वन विभाग को दी गई। थोड़ी ही देर में यह खबर पूरे इलाके में आग की तरह फैल गई और बड़ी संख्या में ग्रामीण बाघ को देखने के लिए मौके पर जुटने लगे। स्थिति को देखते हुए जिला प्रशासन ने गांव में धारा 144 लागू कर दी है, ताकि भीड़ को नियंत्रित किया जा सके।

विज्ञापन


पढ़ें:  गुमला में 5 लाख का इनामी नक्सली फिरोज अंसारी गिरफ्तार, हथियार और कारतूस बरामद

बाघ को पकड़ने के लिए वन विभाग की टीम के साथ-साथ रांची के बिरसा जैविक उद्यान की टीम भी मौके पर पहुंची है। इसके अलावा, पलामू टाइगर रिजर्व से भी विशेषज्ञों की टीम को बुलाया गया है। अनुमान लगाया जा रहा है कि यह वही बाघ हो सकता है जो हाल ही में पलामू के जंगलों से भटक कर यहां पहुंचा हो। फिलहाल वन विभाग की रेस्क्यू टीम बाघ को सुरक्षित तरीके से बाहर निकालने में जुटी है। खबर लिखे जाने तक बाघ को रेस्क्यू नहीं किया जा सका था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें