फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चीन के साथ झड़प में शहीद हुआ झारखंड का जवान, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने जताया शोक

Wed, 17 Jun 2020 06:32 PM IST
Rohit Ojha न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
विज्ञापन
झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन - फोटो : PTI
विज्ञापन

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने पूर्वी लद्दाख में भारत-चीन सीमा पर हिंसक गतिरोध के दौरान झारखंड के जवान गणेश हांसदा के शहीद होने पर दुःख व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने एक ट्वीट में कहा कि जब-जब देश की सीमा और संप्रभुता पर हमला हुआ है झारखंडी सपूतों ने अपने प्राणों की आहुति दे उसकी रक्षा की है।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि कल भी झारखण्डी वीर कुंदन ओझा के शहीद होने की खबर आई थी। शहीद जवान को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि देश की संप्रभुता की रक्षा में वीर झारखंडी सपूतों का बलिदान सदियों तक याद रखा जाएगा।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें