फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jharkhand Vidhan Sabha Winter Season: आज 4500 करोड़ का अनुपूरक बजट होगा पेश, विपक्ष सरकार को घेरने के मूड में

Mon, 08 Dec 2025 10:25 AM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची

सार

झारखंड विधानसभा के दूसरे दिन सरकार 4500 करोड़ का द्वितीय अनुपूरक बजट पेश करेगी, जबकि भाजपा और सहयोगी दल भ्रष्टाचार, बेरोजगारी और खराब कानून व्यवस्था जैसे मुद्दों पर सरकार को सदन में घेरने की रणनीति के साथ तैयार हैं।
विज्ञापन
झारखंड विधानसभा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

झारखंड विधानसभा शीतकालीन सत्र का आज यानी सोमवार को दूसरा दिन है। आज सदन में सत्तापक्ष से वित्तमंत्री राधाकृष्ण किशोर साढ़े चार हजार करोड़ रुपए का द्वितीय अनुपूरक बजट पेश करेंगे। इसको तैयारी सत्तापक्ष के द्वारा किया गया है। वहीं विपक्षी दल भाजपा,आजसू और जेडीयू के विधायक सरकार को विभिन्न मुद्दों पर सदन के अंदर और बाहर घेरने की तैयारी में है।
विज्ञापन


एनडीए विधायकों ने बीते रविवार की देर शाम भाजपा मुख्यालय में बैठक कर सरकार को घेरने की रणनीति बनायी। इसमें भ्रष्टाचार, बेरोजगारी एवं ध्वस्त विधि-व्यवस्था समेत अन्य मुद्दों पर सदन को गर्म रखने की रणनीति को अंतिम रूप दिया गया।

पढ़ें: रात के अंधेरे में आग का कहर, झारखंड के तीन युवकों की हुई मौत, दम घुटने से गई जान
विज्ञापन
विज्ञापन

 
बैठक के बाद मुख्य सचेतक नवीन जायसवाल ने बताया कि सरकार के एक वर्ष पूरे होने पर जारी आरोप पत्र के आधार पर भाजपा एवं सहयोगी पार्टियों के विधायक सदन में सरकार की घेराबंदी करेगी। उन्होंने कहा कि धनबाद में अवैध कोयला कारोबार, कानून व्यवस्था और भ्रष्टाचार जैसे मुद्दों पर सरकार को कठघरे में खड़ा करने की रणनीति तय की गयी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें