फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jharkhand: प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम पर कल बंद रहेंगे स्कूल, सरकारी दफ्तरों की छुट्टी पर क्या बोले CM सोरेन

Sun, 21 Jan 2024 06:46 PM IST
आदर्श शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची

सार

राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को लेकर तैयारियां जोर-शोर पर हैं। झारखंड सरकार ने भी सभी सरकारी कार्यालयों को दोपहर ढाई बजे तक बंद करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही कहा कि 22 जनवरी को राज्य के सभी विद्यालय पूरे दिन बंद रहेंगे।
विज्ञापन
झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन (फाइल) - फोटो : फेसबुक/ हेमंत सोरेन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को लेकर तैयारियां जोर-शोर पर हैं। तमाम लोगों का अयोध्या में जुटने का सिलसिला शुरू हो गया है। केंद्र सरकार ने पहले ही 22 जनवरी के कार्यक्रम के लिए ढाई बजे तक ऑफिस की छुट्टी का एलान किया है। तमाम भाजपा शासित राज्यों की सरकारों ने भी इस दिन सरकारी अवकाश का एलान किया है। इसी बीच, झारखंड सरकार ने भी सभी सरकारी कार्यालयों को दोपहर ढाई बजे तक बंद करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही कहा कि 22 जनवरी को राज्य के सभी विद्यालय पूरे दिन बंद रहेंगे।
विज्ञापन




विज्ञापन

गौरतलब है कि अयोध्या में 22 जनवरी को राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों के जुटने की उम्मीद हैं। बड़ी संख्या में हस्तियों के पहुंचे का सिलसिला शुरू हो गया है। अभिनेता रजनीकांत, पवन कल्याण, आध्यात्मिक गुरु श्री श्री रविशंकर, स्वामी अवधेशानंद गिरी महाराज और संघ प्रमुख मोहन भागवत लखनऊ पहुंच चुके हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें