फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस गर्मी में नहीं सताएगी पानी की किल्लत: निगम कमिश्नर

Wed, 22 Mar 2017 02:02 PM IST
amarujala.com, Presented By- मुकेश झा
विज्ञापन
विज्ञापन
जल संसाधन विभाग और नगर निगम का दावा है कि इस गर्मी में पानी की कोई कमी नहीं होगी। शहर के सभी भागों को पानी की पर्याप्त आपूर्ति होगी। नगर निगम द्वारा यह सुनिश्चित करने के लिए शहरों में विशेष उपाय किए जा रहे हैं। सूचना के मुताबिक नगर निगन का कहना है कि इस बार पानी वितरण करने में कोई समस्या नहीं होगी क्योंकि इस बार पानी का सतह पर्याप्त है। नगर निगम आयुक्त प्रशांत कुमार ने कहा कि "पिछले वर्ष की तुलना में इस बार की स्थिति काफी बेहतर है। वहीं, शहर के कार्यकारी अभियंता को यह भी निर्देश दिया गया है कि गर्मियों की शुरुआत से पहले सभी लिकेज को प्लग करवाएं और सभी क्षेत्रों में पाइपलाइनों को जोड़ने का भी कार्य करवाएं"।
विज्ञापन


वहीं, कुमार ने कहा कि "पानी के अवैध पम्पिंग को रोकने के लिए बिजली आपूर्ति के दौरान बिजली काटने के लिए बिजली विभाग को भी निर्देश दिया गया है। जहां बोरवेल और पाइपलाइन नहीं है वहां भी पानी उपलब्ध कराया जाएगा"। झारखंड के रांची से सटे इलाकों में चार डैम हैं जिसमें हटिया, रुक्का, गोंडा और कांके। ये डैम रांची के आस-पास के क्षेत्रों में पानी सप्लाई करता है। हरेक डैम में पानी का स्तर अलग-अलग है जिसमें हटिया डैम में पानी का स्तर 22 फीट है, गोंडा में यह 19 फीट के करीब है। वहीं, रुक्का में 24 फीट जबकि कांके डैम क्षमता के अनुकूल काम कर रहा है। बहरहाल, यह देखना होगा कि हाल में डैम के निर्माण की वजह से प्रदूषण के कारण पानी का स्तर कहीं कम ना हो जाए।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें