फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झारखंड: कोलकाता जा रही इंडिगो की फ्लाइट में टेकऑफ के दौरान आई तकनीकी खराबी, उड़ान से रोका गया

Sat, 02 Apr 2022 02:56 PM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची

सार

रिपोर्ट्स के मुताबिक, सुबह 9 बजे रनवे पर उड़ान भरने के दौरान विमान का एसी अचानक बंद हो गया और तेज आवाज सुनाई दी। 
विज्ञापन
इंडिगो एयरलाइंस (प्रतीकात्मक) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

झारखंड की राजधानी रांची में शनिवार को एक बड़ा हादसा टल गया। यहां बिरसा मुंडा एयरपोर्ट से टेकऑफ करने के दौरान इंडिगो एयरलाइंस के विमान में तकनीकी खराबी आ गई। इसके बाद विमान को उड़ान भरने से रोक दिया गया और यात्रियों को दूसरे विमान में शिफ्ट किया गया। 
विज्ञापन


रिपोर्ट्स के मुताबिक, सुबह 9 बजे रनवे पर उड़ान भरने के दौरान विमान का एसी अचानक बंद हो गया और तेज आवाज सुनाई दी। इंडिगो की फ्लाइट रांची से कोलकाता जाने के लिए उड़ान भर रही थी। विमान से तेज आवाज आने पर विमान में सवार यात्री चीखने चिल्लाने लगे। उस दौरान 60 के करीब यात्री सवार थे। राहत की बात है कि पायलट ने बिना वक्त गंवाए टेकऑफ के प्लान को टाल दिया। फिलहाल विमान को पार्किंग में लाया गया है। सभी यात्रियों को विमान से उतार कर आनन-फानन में दूसरे विमान में शिफ्ट किया गया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें