फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jharkhand: राज्यसभा सांसद दीपक प्रकाश ने राज्यपाल संतोष गंगवार से की मुलाकात, राजनीतिक हालात से कराया अवगत

Fri, 28 Feb 2025 10:16 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, रांची

सार

MP Deepak Prakash met Governor Santosh Gangwar: राज्यसभा सांसद दीपक प्रकाश ने राज्यपाल संतोष गंगवार से शुक्रवार को मुलाकात की। इस दौरान उन्हें राज्य के राजनीतिक हालात से अवगत कराया।
विज्ञापन
संतोष गंगवार और दीपक प्रकाश - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

झारखंड़ भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद दीपक प्रकाश ने झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार से रांची स्थित राजभवन पहुंचकर मुलाकात की। दीपक प्रकाश द्वारा राज्यपाल को झारखंड की वर्तमान राजनीतिक हालात से अवगत कराया गया।

विज्ञापन


राज्यसभा सांसद दीपक प्रकाश ने शुक्रवार के दिन झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार से शिष्टाचार मुलाकात कर उन्हें राज्य के राजनीतिक हालात से अवगत कराया। ज्ञात हो कि हेमंत सरकार के दोबारा गठन होने के बाद से ही मुख्य विपक्षी दल रेस हो चुकी है। बजट सत्र के दौरान भी भाजपा के तमाम विधायक आक्रमक नजर आ रहे हैं। तमाम मुद्दों को लेकर भाजपा झारखंड सरकार पर निशाना साध रही है।

झारखंड की राजनीति में आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है। इस बीच भाजपा पूरी तरह से झारखंड सरकार पर हमलावर हो चुकी है। भाजपा द्वारा तमाम मुद्दों को लेकर राज्य सरकार पर निशाना साधते हुए नजर आ रही है। मैया सम्मान योजना को लेकर भाजपा का आरोप है कि झारखंड सरकार अपने वादे से मुकर जा रही है। जनवरी और फरवरी महीने का किश्त अभी तक राज्य की महिलाओं के खाते में पैसे नहीं आए हैं, जिससे पता चल रहा है कि सरकार वादाखिलाफ़ी कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें