फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झारखंड: पलामू में रेलवे स्टेशन के नजदीक से रेलकर्मी का शव बरामद

Sat, 22 Aug 2020 05:31 PM IST
Rajeev Rai न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेदिनीनगर
विज्ञापन
सतबहिनी रेलवे स्टेशन - फोटो : Social Media
विज्ञापन

झारखंड के पलामू जिले के सतबहिनी रेलवे स्टेशन के पास आज एक रेल कर्मचारी के शव मिलने से हड़कंप मच गया। राजकीय रेल पुलिस ने बताया कि शव को रेलवे पुलिस ने बरामद किया है।

विज्ञापन


राजकीय रेल पुलिस सूत्रों ने बताया कि शव की पहचान उमेश रजवार (37) के रुप में की गयी है और वह रेलवे स्टेशन पर बतौर पोर्टर तैनाथ था। रेलवे सूत्रों ने बताया कि वह कुछ दिनों से मानसिक तनाव में था और कल उसने ड्यूटी करने से इंकार कर दिया था। उन्होंने बताया कि रजवार स्टेशन से एक किलोमीटर दूर छतरपुर गांव का रहने वाला था। उन्होंने बताया कि बरामद शव एवं घटनास्थल की प्रारंभिक जांच में यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि यह आत्महत्या का मामला है अथवा हत्या का है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही यह साफ हो पाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें