Jharkhand: प्रतिपक्ष के नेता बाबूलाल मरांडी ने कहा कि यह झारखंड विधानसभा का ऐतिहासिक निर्णय है। उन्होंने सुझाव दिया कि इस प्रस्ताव में झारखंड आंदोलन के महानायक मरांग गोमके जयपाल सिंह मुंडा और समाज सुधारक बिनोद बिहारी महतो का नाम भी जोड़ा जाए।
झारखंड विधानसभा के मानसून सत्र के अंतिम दिन सदन में दिशोम गुरु शिबू सोरेन को भारत रत्न देने का प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित किया गया। यह प्रस्ताव मंत्री दीपिका बिरुआ ने सदन में रखा, जिस पर सत्ता पक्ष और विपक्ष दोनों ने सहमति जताई।
प्रतिपक्ष के नेता बाबूलाल मरांडी ने कहा कि यह झारखंड विधानसभा का ऐतिहासिक निर्णय है। उन्होंने सुझाव दिया कि इस प्रस्ताव में झारखंड आंदोलन के महानायक मरांग गोमके जयपाल सिंह मुंडा और समाज सुधारक बिनोद बिहारी महतो का नाम भी जोड़ा जाए। सदन ने सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित कर इसे केंद्र सरकार को भेजने का निर्णय लिया।