फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झारखंड : पुलिस ने नाबालिग की जबरन हो रही शादी रुकवाई, लड़की को भेजा चाइल्ड लाइन सेंटर

Tue, 01 Dec 2020 08:36 AM IST
Tanuja Yadav न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चतरा
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : pixabay
विज्ञापन

झारखंड के चतरा जिले के सिमरिया थाना क्षेत्र के दुंदुआ गांव में रविवार को अधिकारियों ने 15 साल की नाबालिग की जबरन हो रही शादी को मंडप में पहुंच कर रुकवा दिया। पुलिस सूत्रों ने बताया कि विवाह रूकने के बाद किशोरी के परिजनों ने अपने घर में रखने से इनकार कर दिया जिसके बाद उसे चाइल्ड लाइन सेंटर भेज दिया गया है।

विज्ञापन



सूत्रों ने बताया कि सिमरिया थाना क्षेत्र के दुंदुआ गांव में इस 15 वर्षीया नाबालिग की उसके परिजन जबरन शादी कर रहे थे जिसकी सूचना शादी के दौरान ही किसी ने चाइल्ड लाइन के पदाधिकारियों को दे दी। इसके बाद त्वरित कार्रवाई करते हुए जिला चाइल्ड लाइन के लोग पुलिस के साथ गांव में पहुंचे और उन्होंने इस अवैध शादी को रुकवा दिया।

इससे नाराज परिजनों ने अधिकारियों और पुलिस की इस कार्रवाई पर एतराज करते हुए लड़की को पहले तो बालिग बताया लेकिन जब उसके कागजों की जांच हुई तो पता चला कि वह सिर्फ 15 वर्ष की है। पुलिस ने बताया कि परिजनों को शादी रोकनी पड़ी तो उन्होंने उसे अपने साथ रखने से ही इनकार कर दिया।
विज्ञापन


चतरा चाइल्ड लाइन सेंटर के टीम लीडर फिल्मन बाखला ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि बच्ची को चतरा चाइल्ड लाइन केन्द्र पर रखा गया है जहां से उसे बाल कल्याण समिति को सौंपने की व्यवस्था की जा रही है। इस बीच पुलिस ने बताया कि बरामद नाबालिग ने स्वीकार किया है कि उसकी शादी घर वाले उसकी इच्छा के विपरीत जबरन कर रहे थे।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें