पुलिस का कहना है इन्हीं डिब्बों में विस्फोटक भरा है
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस ने सोमवार को जानकारी दी कि झारखंड के दुमका जिले में एक निर्माणाधीन मकान में भारी मात्रा में विस्फोटक बरामद किया गया है। पुलिस अधीक्षक वाईएस रमेश ने बताया कि एक गुप्त सूचना के आधार पर शिकारीपुरा थाना क्षेत्र के सहरपुर गांव एक निर्माणाधीन मकान में छापेमारी की गई। जिसमें पुलिस ने 100 किलो अमोनियम नाइट्रेट और जिलेटिन की 795 छड़ें बरामद की।
अधीक्षक ने बताया कि छापेमारी एक विषेश टीम ने की थी जिसका नेतृत्व उप-विभागीय पुलिस अधिकारी पूज्य प्रकाश कर रहे थे। साथ ही एसपी ने कहा कि मामले को लेकर दो व्यक्तियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई और आरोपियों को पकड़ने के लिए तलाश जारी है।