फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jharkhand: व्हाट्सएप ग्रुप बनाकर धार्मिक भावनाओं को आहत करने की रच रहे थे साजिश, पुलिस ने तीन को किया गिरफ्तार

Fri, 14 Apr 2023 03:10 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

मामले में बिष्टुपुर थाना प्रभारी अंजनी कुमार ने गुरुवार को बताया कि पुलिस को बुधवार रात पता चला कि कुछ लोगों ने एक व्हॉट्सएप ग्रुप बनाया है। वे इसके जरिए एक समुदाय विशेष की धार्मिक भावना को ठेस पहुंचाने की साजिश रच रहे हैं।
विज्ञापन
whatsapp group - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

झारखंड के जमशेदपुर में पुलिस ने समुदाय विशेष की धार्मिक भावनाओं को आहत करने के लिए एक व्हाट्सएप ग्रुप बनाने के आरोप में तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। दरअसल, जमशेदपुर के शास्त्रीनगर इलाके में एक धार्मिक ध्वज के कथित अपमान को लेकर पिछले रविवार को दो समूहों के बीच झड़प हुई थी।

विज्ञापन


व्हॉट्सएप ग्रुप का पता चला
मामले में बिष्टुपुर थाना प्रभारी अंजनी कुमार ने गुरुवार को बताया कि पुलिस को बुधवार रात पता चला कि कुछ लोगों ने एक व्हॉट्सएप ग्रुप बनाया है। वे इसके जरिए एक समुदाय विशेष की धार्मिक भावना को ठेस पहुंचाने की साजिश रच रहे हैं।

आरोपियों ने गुनाह कबूला
थाना प्रभारी के मुताबिक, पुलिस ने व्हाट्सएप ग्रुप की जांच की। इसके बाद ग्रुप के एडमिन और दो सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया गया। उन्होंने बताया कि तीनों गिरफ्तार आरोपी जमशेदपुर के धतकीडीह हरिजन भाटी इलाके के रहने वाले हैं। गिरफ्तार आरोपियों ने पूछताछ में एक समुदाय विशेष की धार्मिक भावनाओं को आहत करने के प्रयास में अपनी संलिप्तता की बात कबूल ली है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें