फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झारखंड: गुमला में पीएलएफआई का जोनल कमांडर गिरफ्तार, तीन दस्ता सदस्य भी पकड़े गए

Fri, 23 Oct 2026 03:31 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची

सार

गुमला में पुलिस ने प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन पीएलएफआई के जोनल कमांडर विश्राम कोंगाड़ी समेत चार उग्रवादियों को गिरफ्तार किया है। आरोपी गुमला, खूंटी और सिमडेगा में सक्रिय था। छापेमारी में हथियार भी बरामद हुए हैं। पुलिस की आधिकारिक पुष्टि का इंतजार है।

 

विज्ञापन
सांकेतिक - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

झारखंड के गुमला जिले में पुलिस ने प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन पीपुल्स लिबरेशन फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएलएफआई) के जोनल कमांडर विश्राम कोंगाड़ी समेत चार उग्रवादियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए अन्य तीन आरोपी संगठन के सक्रिय दस्ता सदस्य बताए जा रहे हैं। छापेमारी के दौरान पुलिस ने उनके पास से हथियार भी बरामद किए हैं।

गुप्त सूचना पर विशेष टीम का गठन

विज्ञापन

पुलिस को बीती रात गुप्त सूचना मिली थी कि कामडारा थाना क्षेत्र में पीएलएफआई के कुछ उग्रवादी किसी बड़ी आपराधिक घटना को अंजाम देने की तैयारी कर रहे हैं। सूचना के आधार पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई के लिए विशेष क्यूआरटी टीम का गठन किया। टीम ने चिह्नित संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर जोनल कमांडर विश्राम कोंगाड़ी और उसके तीन दस्ता सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया। इस दौरान हथियार भी बरामद किए गए।

गुमला, खूंटी और सिमडेगा में था सक्रिय
विश्राम कोंगाड़ी का मुख्य कार्यक्षेत्र झारखंड के तीन जिले बताए जा रहे हैं। वह गुमला, खूंटी और सिमडेगा में सक्रिय था। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, इन तीनों जिलों के विभिन्न थानों में उसके खिलाफ कई गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं। उसकी गिरफ्तारी को क्षेत्र में पीएलएफआई की गतिविधियों पर अंकुश लगाने की दिशा में अहम कार्रवाई माना जा रहा है।

आधिकारिक पुष्टि का इंतजार

विज्ञापन

गिरफ्तारी और हथियारों की बरामदगी को लेकर स्थानीय पुलिस की ओर से फिलहाल आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। ऐसे में गिरफ्तार आरोपियों की विस्तृत पहचान, बरामद हथियारों की संख्या और उनके खिलाफ दर्ज मामलों से संबंधित जानकारी की आधिकारिक पुष्टि होना बाकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें