फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झारखंड: लोगों को नहीं मिल रही खाने पर सब्सिडी, वजह- राशन कार्ड से लिंक नहीं आधार

Tue, 24 Oct 2017 11:18 AM IST
टीम डिजिटल अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
झारखंड में भुखमरी से हुई एक लड़की की मौत के बाद राज्य सरकार सवालों के घेरे में हैं। इस बीच एक अंग्रेजी समाचार चैनल की खबर के अनुसार, आधार की वजह से लोगों को भूख की मार का सामना करना पड़ रहा है। बताया जा रहा है कि जिन लोगों ने अपने आधार नंबर को राशन कार्ड से लिंक नहीं करवाया किया है, उन्हें अनाज पर मिलने वाली सब्सिडी का लाभ नहीं मिल रहा है।
विज्ञापन


खबर के मुताबिक, 11 साल की लड़की के अलावा 40 साल के रिक्शा चालक का मामला भी सुर्खियों में आया था। इसके बाद राज्य के मुख्यमंत्री रघुबर दास की ओर से आए बयान में भूख से हो रही मौतों को निराधार बताया गया।

पढ़ें: राशन न मिलने पर भूखमरी की कगार पर पहुंचे राशन कार्ड धारक

लोगों को राशन कार्ड पर हो रही परेशानियों पर सीएम रघुबर दास ने इसे एक राजनीतिक रंजिश करार दिया है। उनका कहना है कि 99 फीसदी लोगों के कार्ड आधार से लिंक किए जा चुके हैं और इससे राज्य को फायदा पहुंचा है।
विज्ञापन


सामने आए कई मामले
चैनल की जांच पड़ताल के बाद भुखमरी की कगार पर पहुंच जाने के कई मामले सामने आए हैं। पहला रांची के एक गांव का सामने आया, जहां एक निवासी ने आपबीती में बताया कि उसे खाने पर सब्सिडी इसलिए नहीं मिली क्योंकि उसका राशन कार्ड आधार से लिंक नहीं है। निवासी ने यह भी बताया कि उसने जब अपनी गुजर चुकी मां के राशन कार्ड पर सब्सिडी लेने की कोशिश की तो प्रशासन ने उसके सामने नई शर्त रख दी।

निवासी ने बताया कि फूड सप्लाई के स्टोर मालिक ने कहा की राशन लेने के लिए उसके मां का बॉयोमेट्रिक आईडेंटीफिकेश होना बेहद जरूरी है।

दूसरी ओर धनबाद जैसे बड़े शहर में भी करीब 22 हजार लोगों को ऐसी परेशानी झेलनी पड़ रही है। वहीं रामगढ़ के मंडू ब्लॉक में लोगों का आरोप है कि उन्हें किरोसिन के लिए सफेद कार्ड दे दिया गया है, लेकिन खाने पर सब्सिडी देने वाले पीले कार्ड अभी तक नहीं दिए गए हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें