फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jharkhand: किसानों के नाम रहेगा सत्र, संसदीय कार्य मंत्री राधाकृष्ण बोले; चार अगस्त को पेश होगा अनुपूरक बजट

Thu, 31 Jul 2025 02:53 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची

सार

संसदीय कार्य मंत्री ने बताया कि हाल ही में आयोजित सर्वदलीय बैठक में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सभी दलों से अपील की कि मानसून सत्र में किसानों की समस्याओं पर विशेष चर्चा होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि सरकार चाहती है कि यह सत्र किसानों के मुद्दों को प्राथमिकता देने और उनके समाधान के लिए ठोस पहल करने का अवसर बने।
विज्ञापन
संसदीय कार्य मंत्री राधाकृष्ण किशोर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

झारखंड विधानसभा का मानसून सत्र 1 अगस्त से 7 अगस्त तक आयोजित किया जाएगा। इस दौरान 4 अगस्त को राज्य सरकार की ओर से सदन में अनुपूरक बजट पेश किया जाएगा। संसदीय कार्य मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने मंगलवार को मीडिया से बातचीत में कहा कि यह सत्र पूरी तरह से किसानों को समर्पित रहेगा।

उन्होंने कहा कि इस वर्ष झारखंड में मानसून मेहरबान रहा है। अच्छी बारिश के चलते खेतों में तेजी से काम हो रहा है, जिससे किसानों को राहत मिली है। हालांकि, कई जिलों में अधिक वर्षा के कारण फसलें प्रभावित हुई हैं, किसानों के घर क्षतिग्रस्त हुए हैं और कई ग्रामीण इलाकों में पुल-पुलिया और सड़कों को भी नुकसान पहुंचा है।

संसदीय कार्य मंत्री ने बताया कि हाल ही में आयोजित सर्वदलीय बैठक में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सभी दलों से अपील की कि मानसून सत्र में किसानों की समस्याओं पर विशेष चर्चा होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि सरकार चाहती है कि यह सत्र किसानों के मुद्दों को प्राथमिकता देने और उनके समाधान के लिए ठोस पहल करने का अवसर बने।

विज्ञापन


पढ़ें: झारखंड विधानसभा मानसून सत्र को लेकर सर्वदलीय बैठक, सुचारू संचालन पर दिया गया जोर

विपक्ष को सलाह देते हुए किशोर ने कहा कि सत्र का समय सीमित है, ऐसे में विपक्ष को इसका सदुपयोग करना चाहिए। छोटा सत्र होने की बात दोहराने के बजाय किसानों और जनहित से जुड़े मुद्दों पर रचनात्मक बहस में हिस्सा लेना चाहिए।

उन्होंने भरोसा जताया कि सरकार चाहती है कि मानसून सत्र के प्रत्येक दिन का उपयोग जनता के हित में हो। न केवल किसानों की समस्याएं, बल्कि जनसरोकार से जुड़े अन्य अहम विषयों पर भी गंभीरता से विचार-विमर्श किया जाएगा। उन्होंने विश्वास जताया कि यह मानसून सत्र बेहद सार्थक और फलदायी साबित होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें