फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jharkhand: लातेहार के बालूमाथ में पुराना बांध टूटा, खेतों की फसल बर्बाद; स्कूली बच्चे पगडंडी से जाने को मजबूर

Mon, 21 Jul 2025 05:31 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची/लातेहार

सार

Jharkhand: बांध टूटने के बाद जिला प्रशासन की ओर से सड़क निर्माण का आश्वासन दिया गया था, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। इससे नाराज ग्रामीणों ने प्रशासन से शीघ्र पहल की मांग की है।
विज्ञापन
स्कूल जाते बच्चे - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

झारखंड में लगातार हो रही बारिश से आम जनजीवन प्रभावित है। लातेहार जिले के बालूमाथ प्रखंड के होलंग गांव में वर्षों पुराना एक बांध टूट गया, जिससे किसानों के खेत में लगी फसल पूरी तरह बर्बाद हो गई है। साथ ही इस बांध पर बनी संपर्क सड़क भी ध्वस्त हो गई है, जिससे ग्रामीणों का आना-जाना पूरी तरह से बाधित हो गया है। सबसे ज्यादा परेशानी स्कूल जाने वाले बच्चों को हो रही है। सड़क टूटने के बाद बच्चों को पगडंडी के सहारे स्कूल जाना पड़ रहा है, जो न केवल जोखिमभरा है बल्कि समय भी अधिक लग रहा है।

बांध टूटने के बाद जिला प्रशासन की ओर से सड़क निर्माण का आश्वासन दिया गया था, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। इससे नाराज ग्रामीणों ने प्रशासन से शीघ्र पहल की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि जल्द ही सड़क नहीं बनी तो स्कूली बच्चों की पढ़ाई बाधित हो जाएगी और बीमार मरीजों को समय पर इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाना मुश्किल हो जाएगा।

विज्ञापन


पढ़ें: सीवान में राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान का दौरा, अल्पसंख्यक विमर्श पर दिया बड़ा संदेश; जानें क्या कहा?

किसान नेता अयूब खान ने कहा कि बांध टूटने के बाद रास्ता पूरी तरह से बंद हो गया है। गांव में यदि कोई बीमार हो जाए तो उसे अस्पताल ले जाना बेहद मुश्किल हो गया है। बच्चों को भी  जोखिम उठाकर पगडंडी के रास्ते स्कूल जाना पड़ रहा है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द सड़क निर्माण शुरू नहीं हुआ, तो ग्रामीण आंदोलन करने को मजबूर होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें