फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jharkhand News: सीएम हेमंत सोरेन से विश्व बैंक के प्रतिनिधिमंडल ने की मुलाकात, कई विषयों पर हुई गहन चर्चा

Wed, 30 Jul 2025 07:45 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची/नई दिल्ली

सार

मुख्यमंत्री सोरेन ने प्रतिनिधिमंडल को राज्य में ग्रामीण विकास, अक्षय ऊर्जा, पर्यटन, उत्पादन, कृषि, शिक्षा और प्राकृतिक संसाधनों के क्षेत्र में चल रहे कार्यों की जानकारी दी। इसके साथ ही निवेश की संभावनाओं पर भी चर्चा हुई।
 
विज्ञापन
सीएम हेमंत सोरेन से विश्व बैंक के प्रतिनिधिमंडल ने की मुलाकात - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से सोमवार को नई दिल्ली स्थित झारखंड भवन में विश्व बैंक के भारत प्रमुख ऑगस्टे तानो कौमे ने मुलाकात की। उनके साथ एक उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल भी मौजूद था। मुलाकात के दौरान ऑगस्टे तानो कौमे ने झारखंड में चल रही आर्थिक विकास योजनाओं और खासकर मुख्यमंत्री मंइयां सम्मान योजना की तारीफ की।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने प्रतिनिधिमंडल को राज्य में ग्रामीण विकास, अक्षय ऊर्जा, पर्यटन, उत्पादन, कृषि, शिक्षा और प्राकृतिक संसाधनों के क्षेत्र में चल रहे कार्यों की जानकारी दी। इसके साथ ही निवेश की संभावनाओं पर भी चर्चा हुई।

पढ़ें: 'अवैध बांग्लादेशियों के कारण अदिवासियों की आबादी घटी, इसलिए लागू हो NRC', सांसद निशिकांत की मांग

विश्व बैंक की टीम ने भारत में चल रही उनकी परियोजनाओं के अनुभव साझा किए और झारखंड सरकार को विकास योजनाओं की डिजाइन, क्रियान्वयन और निगरानी में सहयोग देने की इच्छा जताई, ताकि राज्य के लोगों को इसका लाभ मिल सके। दोनों पक्षों ने बातचीत को आगे बढ़ाने पर सहमति जताई और तय हुआ कि रांची में एक संयुक्त कार्यशाला आयोजित की जाएगी, जिससे भविष्य में बेहतर सहयोग हो सके।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें