फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झारखंड में सोरेन मंत्रिमंडल का दूसरा विस्तार, हाजी हुसैन अंसारी के बेटे को बनाया मंत्री

Fri, 05 Feb 2021 05:39 PM IST
योगेश साहू पीटीआई, रांची।
विज्ञापन
झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन - फोटो : PTI
विज्ञापन

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने मंत्रिपरिषद का शुक्रवार को दूसरा विस्तार किया। इस दौरान दिवंगत अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री हाजी हुसैन अंसारी के बेटे हफीजुल हसन को प्रदेश सरकार में मंत्री बनाया गया। शुक्रवार को उन्हें पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। सरकारी सूत्रों ने इसकी जानकारी दी। सूत्रों ने बताया कि राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू ने शुक्रवार दोपहर यहां राजभवन में आयोजित एक समारोह में हफीजुल हसन को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।

विज्ञापन


शपथ ग्रहण के अवसर पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, उनके मंत्रिमंडल के अन्य सदस्य, राज्य सभा सदस्य एवं मुख्यमंत्री तथा हेमंत सोरेन के पिता शिबू सोरेन के अलावा प्रदेश के मुख्य सचिव सुखदेव सिंह सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें