फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jharkhand News: दिवंगत दिशोम गुरु को श्रद्धांजलि देने नेमरा गांव पहुंचे लोग, उनके जनसेवा और संघर्ष को किया याद

Sun, 10 Aug 2025 10:29 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची

सार

श्रद्धांजलि सभा में वक्ताओं ने गुरुजी के संघर्ष, त्याग और जनसेवा के अमूल्य योगदान को याद करते हुए कहा कि उनका जीवन सिद्धांतों, अटूट समर्पण और कठिन परिस्थितियों में भी जनसेवा की अनोखी मिसाल रहा है।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन और विधायक कल्पना सोरेन से मुलाकात करते टाटा स्टील के सीईओ नरेंद्रन। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिवंगत पूर्व मुख्यमंत्री एवं राज्यसभा सांसद दिशोम गुरु शिबू सोरेन को श्रद्धांजलि अर्पित करने राज्यभर से लोग रामगढ़ नेमरा गांव पहुंचे। मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से मिलकर लोगों ने अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं। दूर-दराज से आए सभी लोगों ने गुरुजी को भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी। 

विज्ञापन


इस दौरान टाटा स्टील के सीईओ एवं एमडी टीवी नरेंद्रन भी दिवंगत दिशोम गुरु जी को श्रद्धांजलि देने पहुंचे। टीवी नरेंद्रन ने मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन और विधायक कल्पना सोरेन से मुलाकात कर संवेदनाएं व्यक्त कीं। उन्होंने कहा कि हम गुरुजी के प्रति विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं। उनका जीवन सेवा, समर्पण और सद्भावना का अद्वितीय उदाहरण रहा है। ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें और शोकाकुल परिवार को इस कठिन समय में धैर्य एवं साहस दें। हम सभी उनके योगदान और स्मृतियों को सदैव अपने हृदय में संजोए रखेंगे।

श्रद्धांजलि सभा में उपस्थित लोगों ने गुरुजी के योगदान, उनके जीवन मूल्यों और उनके जनसेवा के कार्यों को याद किया। लोगों ने गुरुजी के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि गुरुजी का जीवन संघर्ष, त्याग और जनसेवा की अनमोल मिसाल रहा। कठिन से कठिन परिस्थितियों में भी वे अडिग रहे और कभी उन्होंने अपने सिद्धांतों से समझौता नहीं किया। जनसेवा के प्रति उनका अटूट समर्पण, संघर्ष और त्याग आने वाली पीढ़ियों के द्वारा हमेशा याद रखा जाएगा। कार्यक्रम में मंत्री, सांसद, विधायक, पूर्व जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक और बड़ी संख्या में आम लोग उपस्थित हुए।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें