फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jharkhand News: रांची के बेड़ो में दीपावली की रात अधेड़ की गोली मारकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस

Tue, 21 Oct 2025 08:12 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची

सार

Jharkhand: सूचना मिलते ही डीएसपी अशोक कुमार राम, इंस्पेक्टर उत्तम कुमार उपाध्याय सहित पुलिस बल घटनास्थल पर पहुंचा और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी। मौके पर फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया, जिसने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए।
विज्ञापन
अपराध - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी रांची के बेड़ो थाना क्षेत्र के मुडामु गांव में दीपावली की रात उस समय अफरातफरी मच गई, जब अज्ञात अपराधियों ने एक अधेड़ व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी। मृतक की पहचान 40 वर्षीय सोमा उरांव, पिता फागु उरांव, निवासी मुडामु गांव के रूप में की गई है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, सोमवार की रात गांव के अखरा में दीपावली के अवसर पर कुछ लोग जुआ खेल रहे थे। इसी दौरान करीब रात दो बजे गोली चलने की आवाज सुनाई दी। जब ग्रामीण मौके पर पहुंचे, तो देखा कि सोमा उरांव खून से लथपथ जमीन पर पड़ा था। घटना की जानकारी तुरंत परिजनों और पुलिस को दी गई।

पढे़ं; रेस्टोरेंट मालिक की हत्या के मामले में तीन गिरफ्तार, मुख्य आरोपी और निलंबित पुलिसकर्मी भी शामिल
विज्ञापन


सूचना मिलते ही डीएसपी अशोक कुमार राम, इंस्पेक्टर उत्तम कुमार उपाध्याय सहित पुलिस बल घटनास्थल पर पहुंचा और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी। मौके पर फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया, जिसने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए।
विज्ञापन


पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया है। प्रारंभिक जांच में हत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है, लेकिन पुलिस का मानना है कि विवाद जुआ खेलने के दौरान हुआ होगा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें