फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jharkhand News: शराब घोटाले में बड़ा खुलासा, IAS विनय चौबे गिरफ्तार, एसीबी ने कसा शिकंजा

Tue, 20 May 2025 03:15 PM IST
आशुतोष प्रताप सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची

सार

झारखंड के वरिष्ठ आईएएस अधिकारी विनय कुमार चौबे को शराब घोटाले में कथित संलिप्तता के आरोप में एंटी करप्शन ब्यूरो ने हिरासत में लिया है। बता दें कि वर्तमान में वे पंचायती राज विभाग के प्रधान सचिव हैं।
 
विज्ञापन
IAS विनय चौबे को एसीबी ने लिया हिरासत में - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

झारखंड के वरिष्ठ आईएएस अधिकारी विनय कुमार चौबे को शराब घोटाले में कथित संलिप्तता के आरोप में एंटी करप्शन ब्यूरो ने गिरफ्तार किया है। वे अभी पंचायती राज विभाग के प्रधान सचिव हैं और पहले झारखंड के उत्पाद विभाग के सचिव भी रह चुके हैं।
विज्ञापन


क्या है पूरा मामला?

यह मामला 2022 में झारखंड में बनी नई शराब नीति से जुड़ा है। आरोप है कि इस नीति में कुछ बदलाव ऐसे किए गए, जिससे छत्तीसगढ़ के शराब सिंडिकेट के लोगों को फायदा मिला। छत्तीसगढ़ के अधिकारी और व्यापारी मिलकर झारखंड में शराब की सप्लाई, काम करने वाले लोगों की व्यवस्था और होलोग्राम सिस्टम के ठेके हासिल किए। इससे राज्य सरकार को आर्थिक नुकसान हुआ और अवैध कमाई हुई।

यह भी पढ़ें:  GPO फिलैटली ब्यूरो में मौजूद डाक विभाग की दो ऐतिहासिक पुस्तकें, लोगों के लिए उपलब्ध; बिहार से नाता
विज्ञापन
विज्ञापन


शुरू हुई जांच 

इस मामले में छत्तीसगढ़ की एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) ने एफआईआर दर्ज की, जिसमें विनय चौबे और कुछ अन्य अधिकारियों के नाम थे। इसके बाद प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने मनी लॉन्ड्रिंग के आरोप में कई जगह छापा मारा और दस्तावेज जब्त किए। अब छत्तीसगढ़ की एसीबी ने झारखंड सरकार से विनय चौबे और गजेंद्र सिंह के खिलाफ केस चलाने की मंजूरी मांगी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें