फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jharkhand News: दिल्ली में भर्ती झारखंड के शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन की हालत नाजुक, बॉडी एक्टिव-ब्रेन डेड

Fri, 08 Aug 2025 06:52 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची

सार

स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने बताया कि उनकी रिपोर्ट अमेरिका भेजी गई है और रविवार तक रिपोर्ट आने की उम्मीद है। राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने शुक्रवार को अपोलो अस्पताल पहुंचकर मंत्री के स्वास्थ्य की जानकारी ली और परिजनों से मुलाकात की।
विज्ञापन
शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन के स्वास्थ्य का हाल लेने पहुंचे राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली के अपोलो अस्पताल में इलाजरत झारखंड के शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन का ब्रेन डेड हो गया है। उनका शरीर एक्टिव है। इस बात की जानकारी स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने दी है। उन्होंने कहा कि दिल्ली के अपोलो अस्पताल में ब्रेन के सीनियर चिकित्सक मंत्री रामदास सोरेन का इलाज कर रहे हैं। रामदास सोरेन की रिपोर्ट अमेरिका भेजी गई है और रविवार तक वह रिपोर्ट आ जाएगी। उसके बाद उस पर काम होगा।

विज्ञापन


राज्यपाल संतोष गंगवार ने अपोलो अस्पताल पहुंचकर जाना हाल 
झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने शुक्रवार को दिल्ली में अपोलो अस्पताल पहुंचकर इलाजरत मंत्री रामदास सोरेन के स्वास्थ्य की जानकारी ली। राज्यपाल ने वहां उपस्थित चिकित्सकों एवं अस्पताल प्रबंधन से उनके उपचार की प्रगति और वर्तमान स्वास्थ्य स्थिति के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने सोरेन के परिजनों से भी भेंट की तथा कहा कि हम सभी ईश्वर से उनके शीघ्र पूर्ण स्वस्थ होने की प्रार्थना करते हैं।

ये भी पढ़ें- 15 अगस्त को मोराबादी मैदान में नहीं होंगे सीएम हेमंत सोरेन, मंत्री करेंगे झंडोत्तोलन
विज्ञापन
विज्ञापन


बाथरूम में गिरने से सिर में लगी थी चेट
गौरतलब है कि पिछले शनिवार को शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन का बाथरूम में गिरने से सिर में गंभीर चोट आई थी। इसके बाद जमशेदपुर में उनको भर्ती कराया गया, जहां बेहतर इलाज के लिए उन्हें एयरलिफ्ट कर दिल्ली अपोलो भेजा गया। मंत्री रामदास सोरेन की हालत अभी भी नाजुक बनी हुई है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें