फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jharkhand News: दिवंगत के दशकर्म के लिए घर पहुंची सरकारी सहायता, सीएम सोरेन ने दिखाई संवेदनशीलता

Wed, 09 Apr 2025 05:45 PM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची

सार

धनबाद जिले के तोपचांची प्रखंड निवासी रामप्रसाद महतो का निधन हो गया, उनके परिवार के पास दशकर्म के आयोजन के लिए सामग्री नहीं थी। जानकारी मिलने पर सीएम सोरेन ने अधिकारियों को निर्देश देकर परिवार तक सहायता पहुंचाई है।
विज्ञापन
धनबाद प्रशासन ने परिवार के घर पहुंचाई राहत सामग्री। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

झारखंड के धनबाद जिले के रहने वाले दिवंगत रामप्रसाद महतो के दशकर्म में राज्य सरकार ने सहायक की भूमिका निभाई है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के निर्देश के बाद धनबाद जिला प्रशासन ने मृतक के परिजनों को चावल, दाल, तेल, सब्जियां और अन्य आवश्यक सामग्री प्रदान दी, जिससे महतो का दशकर्म आसानी से कर सकेगा। वहीं, मुख्यमंत्री सोरेन ने दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए मरांग बुरू से उनकी शांति के लिए प्रार्थना भी की।
विज्ञापन

 
दरअसल, प्रदेश के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को सोशल मीडिया के माध्यम से जानकारी मिली कि धनबाद जिले के तोपचांची प्रखंड निवासी रामप्रसाद महतो का निधन हो गया है। परिवार अत्यंत गरीब है, दशकर्म के आयोजन के लिए उनके पास भोजन और अन्य जरूरी सामग्री भी उपलब्ध नहीं है।

ये भी पढ़ें:  हेमंत कैबिनेट ने 8900 शिक्षकों की बहाली पर लिया बड़ा फैसला, ग्रासरूट्स इनोवेशन योजना को भी मंजूरी
विज्ञापन
विज्ञापन


इस पर सीएम सोरेन ने तत्परता दिखाते हुए धनबाद के उपायुक्त को निर्देश दिया कि तत्काल सभी आवश्यक सामग्री परिवार को उपलब्ध कराई जाए। साथ ही उन्होंने ने यह भी निर्देश दिए कि दिवंगत के परिजनों को प्रदेश सरकार की विभिन्न योजनाओं से जोड़ा जाए, जिससे उनकी भविष्य की आवश्यकताओं का भी समाधान हो सके।

सीएम सोरेन ने का एक्स 


ये भी पढ़ें: हजारीबाग की राम नवमी शोभायात्रा पर प्रशासन सतर्क; उपायुक्त बोलीं- 100 से अधिक CCTV कैमरे से निगरानी
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें