फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jharkhand: कांके रिसॉर्ट के मालिक समेत छह ठिकानों पर ED के छापे, भारी मात्रा में मिली नकदी... मंगाई गई मशीन

Tue, 23 Sep 2025 06:54 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची

सार

Ranchi News: कांके रिसॉर्ट के मालिक गुंजन सिंह के अलावा ईडी की टीमें शहर के अन्य हिस्सों में भी छापामारी कर रही हैं। इसमें दुर्गा डेवलपर, कांके रिजॉर्ट, शुक्ला कॉलोनी, रातु रोड समेत छह जगह शामिल हैं। साथ ही जमीन कारोबारी कामेश कुमार के करीबी सहयोगी के ठिकाने पर भी रेड जारी है।
विज्ञापन
रांची में छह ठिकानों पर ईडी की छापामारी में भारी नकदी बरामद - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी रांची में मंगलवार को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने एक साथ छह ठिकानों पर छापामारी शुरू की। सुबह से चल रही इस कार्रवाई के दौरान शाम होते-होते बड़ी मात्रा में नकदी और दस्तावेज मिलने की जानकारी सामने आई। रांची-अरगोड़ा स्थित ग्लोबल प्लेटिनम अपार्टमेंट में कांके रिसॉर्ट के मालिक गुंजन सिंह के आवास से इतनी नकदी बरामद हुई कि ईडी को गिनती के लिए मशीन मंगानी पड़ी। हालांकि अब तक बरामद राशि की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

विज्ञापन

 
जमीन घोटाले से जुड़ा मामला
जानकारी के मुताबिक, यह मामला कांके अंचल के चामा मौजा की जमीन से जुड़ा है। आरोप है कि इस जमीन का नेचर (एसटी से जनरल) बदलकर फर्जी दस्तावेज तैयार किए गए और बाद में इन्हें औने-पौने दामों पर बेचा गया। गुंजन सिंह पर जमीन के कागजातों में हेरफेर और फर्जी दस्तावेज बनाकर आर्थिक अपराध करने का आरोप है।
 
अपार्टमेंट से जारी रही छापामारी
जिस अपार्टमेंट में गुंजन सिंह रहते हैं, उसके गार्ड बंटी दास ने बताया कि सुबह करीब साढ़े छह बजे से दो गाड़ियों में अधिकारी और पुलिस बल अपार्टमेंट में दाखिल हुए। उन्होंने कहा कि गुंजन सिंह फर्स्ट फ्लोर पर रहते हैं और अंदर क्या चल रहा है, इसकी जानकारी उन्हें नहीं है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- Jharkhand Weather: चार जिलों में जारी भारी बारिश का 'यलो अलर्ट', रांची समेत कई क्षेत्रों में मौसम बना अस्थिर
 
अन्य ठिकानों पर भी कार्रवाई
गुंजन सिंह के अलावा ईडी की टीमें शहर के अन्य हिस्सों में भी छापामारी कर रही हैं। इसमें दुर्गा डेवलपर, कांके रिजॉर्ट, शुक्ला कॉलोनी, रातु रोड समेत छह जगह शामिल हैं। साथ ही जमीन कारोबारी कामेश कुमार के करीबी सहयोगी बीके सिंह के ठिकाने पर भी रेड जारी है।
विज्ञापन

 
आधिकारिक बयान का इंतजार
ईडी की इस कार्रवाई से पूरे रांची में हलचल मच गई है। फिलहाल एजेंसी की ओर से आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है। अधिकारियों का कहना है कि तलाशी और जब्ती की प्रक्रिया पूरी होने के बाद बरामद नकदी और दस्तावेजों का विवरण साझा किया जाएगा।

यह भी पढ़ें- Jharkhand News: लिव-इन रिश्ते में 14 साल की नाबालिग सात माह की गर्भवती, अस्पताल में भर्ती; पति भी नाबालिग

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें