गया जी में 6 से 21 सितंबर तक पितृपक्ष मेला
- फोटो : अमर उजाला
झारखंड मंत्रालय में मंगलवार को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक आयोजित होगी। दोपहर ढाई बजे शुरू होने वाली इस बैठक में कई अहम प्रस्तावों पर चर्चा और फैसले लिए जाने की संभावना है। सूत्रों के अनुसार, कैबिनेट बैठक में नगर निकाय चुनाव को लेकर बड़ा निर्णय हो सकता है। लंबे समय से चुनाव की प्रक्रिया टलने के कारण विपक्ष लगातार सरकार पर हमलावर रहा है। ऐसे में आज की बैठक में चुनाव की रूपरेखा तय होने और तारीखों पर मुहर लगने की उम्मीद है। यदि निर्णय लिया गया तो जल्द ही अधिसूचना जारी हो सकती है।
ये भी पढ़ें: JJMP के 9 नक्सलियों ने पुलिस के समक्ष किया आत्मसमर्पण, अब तक की सबसे बड़ी सफलता हाथ लगी; जानें
बैठक में पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन के सरकारी आवास को उनकी पत्नी रूपी सोरेन के नाम करने का प्रस्ताव भी रखा जाएगा। इसके अलावा शिक्षा, स्वास्थ्य, ग्रामीण विकास, उद्योग और सामाजिक सुरक्षा जैसे विषयों पर भी चर्चा होगी। खासतौर पर बेरोजगारी और जनकल्याणकारी योजनाओं से जुड़े एजेंडे पर सरकार सकारात्मक रुख दिखा सकती है। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि इस बैठक से न केवल प्रशासनिक बल्कि राजनीतिक स्तर पर भी महत्वपूर्ण संदेश जाएगा। आज लिए गए फैसले आने वाले दिनों में झारखंड की राजनीति और विकास की दिशा तय करने में निर्णायक साबित हो सकते हैं।