मार्टिन केरकेट्टा की मुठभेड़ में मौत
- फोटो : अमर उजाला
झारखंड के गुमला जिले में प्रतिबंधित माओवादी गुट पीपुल्स लिबरेशन फ्रंट ऑफ इंडिया (PLFI) के एक एरिया कमांडर को सुरक्षा बलों ने मुठभेड़ में मार गिराया। पुलिस के अनुसार, मारे गए माओवादी पर 15 लाख रुपये का इनाम घोषित था।
गुमला के पुलिस अधीक्षक (एसपी) हारीस बिन जमान ने बताया कि यह मुठभेड़ मंगलवार रात करीब 9:30 बजे कमडारा थाना क्षेत्र के चांगाबाड़ी उपरटोली इलाके में हुई, जब सुरक्षा बल क्षेत्र में सर्च ऑपरेशन चला रहे थे।
उन्होंने बताया कि जैसे ही सुरक्षा बल चांगाबाड़ी उपरटोली पहुंचे, माओवादियों ने उन पर गोलीबारी शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में PLFI का माओवादी मार्टिन केरकेट्टा मारा गया। उसके पास से एक पिस्टल भी बरामद की गई है।