फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jharkhand News:  देवघर में हथियारबंद अपराधियों ने HDFC बैंक में की करोड़ों की लूट, स्टाफ व ग्राहकों को पीटा भी

Mon, 22 Sep 2025 07:17 PM IST
तरुणेंद्र चतुर्वेदी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देवघर/रांची

सार

Deoghar Crime News : देवघर जिले के मधुपुर में दिनदहाड़े HDFC बैंक में हथियारबंद अपराधियों ने लूटपाट की। उन्होंने कर्मचारियों और ग्राहकों को बंधक बनाकर लॉकर और कैश काउंटर से करोड़ों रुपये नकद और सोने के सिक्के लूट लिए। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज जब्त कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Crime News : दिनदहाड़े शहर के बीच स्थित HDFC बैंक में हथियारबंद अपराधियों ने लूटपाट की - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रांची के देवघर जिले के मधुपुर में शुक्रवार को दिनदहाड़े शहर के बीच स्थित HDFC बैंक में हथियारबंद अपराधियों ने लूटपाट की। अपराधियों ने बैंक में घुसते ही कर्मचारियों और ग्राहकों को बंधक बना लिया और हथियार के बल पर लॉकर व कैश काउंटर से करोड़ों रुपये नकद और सोने के सिक्के लूट लिए।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, अपराधी पूरी योजना बनाकर बैंक में घुसे थे। सबसे पहले उन्होंने बैंक के गार्ड और स्टाफ को काबू में किया और फिर ग्राहकों के साथ मारपीट करते हुए डर का माहौल बनाया। वारदात केवल कुछ ही मिनटों में अंजाम दी गई और अपराधी फरार हो गए। इस दौरान कई ग्राहक और बैंक कर्मचारी घायल भी हुए, जिन्हें इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया।

लूट की सही राशि का आकलन किया जा रहा

विज्ञापन

बैंक प्रबंधन ने शुरुआती तौर पर अनुमान लगाया है कि लूटी गई रकम और सोने के सिक्कों की कीमत करोड़ों रुपये में हो सकती है। फिलहाल, लूट की सही राशि का आकलन किया जा रहा है। पुलिस ने बैंक के सीसीटीवी फुटेज जब्त कर जांच शुरू कर दी है और आसपास के इलाकों में नाकेबंदी कर अपराधियों की तलाश जारी है।

लूट में किसी बड़े गिरोह का हाथ हो सकता है
सूचना मिलते ही देवघर एसपी के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंची। घटनास्थल का मुआयना करने के बाद अधिकारियों ने कहा कि अपराधियों की जल्द पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा। यह भी संदेह जताया कि इस लूट में किसी बड़े गिरोह का हाथ हो सकता है, जो लंबे समय से इसकी साजिश रच रहा था।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें- Jharkhand Politics : बाबूलाल मरांडी का CM सोरेन पर हमला: कहा- चारा घोटाले के लुटेरों को लालू की तरह सजा मिलेगी
विज्ञापन

आक्रोश का माहौल

इस सनसनीखेज घटना से मधुपुर सहित पूरे देवघर जिले में दहशत और आक्रोश का माहौल है। स्थानीय लोग बैंक की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठा रहे हैं और कह रहे हैं कि सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम न होने के कारण अपराधियों के हौसले बुलंद हुए। इस बड़ी लूट ने झारखंड की कानून-व्यवस्था पर एक बार फिर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। अब यह देखना होगा कि पुलिस इस चुनौतीपूर्ण मामले को कितनी जल्दी सुलझा पाती है और अपराधियों को पकड़ने में कितनी कामयाब होती है।
ये भी पढ़ें- Jharkhand:  गिरिडीह में मासूम की मौत पर उमड़ा जनसैलाब, रेस्क्यू में लापरवाही का आरोप; बड़ा चौक जाम
 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें