हेमंत सोरेन सरकार के खिलाफ भाजपा की तल्खी तेज
- फोटो : अमर उजाला
झारखंड में हेमंत सोरेन सरकार के खिलाफ भाजपा की तल्खी तेज हो गई है। प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने राज्य सरकार की गलत नीतियों और अवैध गतिविधियों पर कड़ा निशाना साधते हुए कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और राज्य के अवैध डीजीपी के इशारे पर कई लोग राज्य को लूटने में शामिल हैं।
रांची में मरांडी ने कहा कि खबरों के अनुसार फिलहाल जमानत पर बाहर रामगढ़ पुलिस का वांटेड राजेश राम लगातार डीजीपी के कार्यालय में आता-जाता रहा, लेकिन पुलिस ने उसे कभी गिरफ्तार नहीं किया। उन्होंने बताया कि जब राजेश राम पहली बार गिरफ्तार हुआ था, उसके बाद इंस्पेक्टर गणेश सिंह ने भुरकुंडा थाना प्रभारी से संपर्क किया। मरांडी ने इसे अवैध डीजीपी की टीम की गतिविधि बताया और कहा कि कई लोग, जिनमें रंजीत राणा और दीपक शामिल हैं, मुख्यमंत्री और डीजीपी के इशारे पर गैरकानूनी गतिविधियों को अंजाम दे रहे हैं।
करोड़ों रुपए का वारा न्यारा होने की चर्चा