फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झारखंड में नक्सलियों का तांडव, ग्रामीणों पर बरपाया कहर

विज्ञापन
विज्ञापन
छत्तीसगढ़ में लगातार बढ़ते दबाव के बीच नक्सलियों ने झारखंड में अपनी गतिविधियां तेज कर दी हैं। राज्य के नक्सल प्रभावित इलाके कोडरमा में नक्सलियों ने रविवार रात जमकर कहर बरपाया। एक गांव में आधी रात के बाद घुसे नक्सलियों ने कई लोगों को बेरहमी से पीट-पीटकर अधमरा कर दिया।
विज्ञापन


ग्रामीणों में दहशत फैलाने के लिए उन्होंने जमकर फायरिंग भी की। काफी संख्या में घुसे नक्सली कई घंटे गांव में रहे लेकिन पुलिस को खबर तक नहीं लग सकी। हालांकि ग्रामीणों ने किस लिए इस घटना को अंजाम दिया इसका सही सही पता नहीं चल सका।

बताया जाता है कि नक्सली ग्रामीणों से किसी बात को न मानने से नाराज थे। जिसके कारण ग्रामीणों को सबक सिखाने के लिए इस घटना को अंजाम दिया।
Trending Videos
विज्ञापन

बात न मानने से नाराज थे नक्सली

घटनाक्रम कोडरमा जिले के चंदवारा थाने के बेंदी गांव का है। जहां रविवार की रात दर्जनों नक्सली घुस गए। हथियारों से लैस नक्सलियों ने ग्रामीणों को एक एक कर घर से बाहर निकालकर पीटना शुरू कर दिया।

ग्रामीणों को चुन चुनकर लाठी डंडो और बंदूक की बटों से तब तक पीटा गया जब तक वे अधमरे नहीं हो गए। इसके बाद नक्सलियों ने ग्रामीणों में दहशत फैलाने के लिए कई राउंड फायरिंग भी की। कई घंटे तांडव मचाने के बाद नक्सली जाते जाते ग्रामीणों को बात न मानने पर इससे बुरा अंजाम भुगतने की धमकी दे गए।
 
नक्सलियों के जाने के बाद ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मामले की जानकारी मिलने के बाद भी पुलिस कई घंटे बाद मौके पर पहुंची और खानापूर्ति कर लौट आई। वहीं ग्रामीणों में दहशत का माहौल बना हुआ है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें